स्पोर्ट्स डेस्क। 14वें हॉकी वर्ल्ड कप 2018 का 10वां मुकाबला भारत और बेल्जियम के बीच खेला गया, जो ड्रा पर खत्म हुआ। लेकिन ड्रॉ खेलकर भी भारत टॉप पर विराजमान है। आपको बता दें, बेल्जियम के लिए एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने 8वें और सायमन गौगनार्ड ने 56वें मिनट में गोल दागे। भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने 40वें और सिमरनजीत सिंह ने 47वें मिनट में गोल दागकर मैच ड्रा करवा दिया।
बेल्जियम टीम शुरुआत से ही भारत पर हावी रही। नतीजा यह रहा शुरुआती पांच मिनटों के भीतर ही उस दो लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन दोनों पर ही गोल नहीं हो सका। इसके बाद, 8वें मिनट में बेल्जियम को तीसरा पीसी मिला और इसमें कोई गलती न करते हुए 1-0 की बढ़त बना ली। बेल्जियम के लिए यह गोल एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स ने किया।
दूसरे क्वार्टर के 21वें मिनट में आकाशदीप सिंह को ग्रीनकार्ड दिखाया गया। दूसरे क्र्वाटर तक भारत बॉल पॉजेशन के मामले में काफी पीछे रहा। मैच के 28वें मिनट में हरमनप्रीत का एक शॉट बेल्जियम के गोलपोस्ट के साइड से निकल गया। तीसरे क्वार्टर में 35वें मिनट में भारत को पहला पेनाल्टी कॉनर्र मिला।
इसके कुछ मिनट बाद ही 39वें मिनट में भारत को दूसरा पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन बेकार चला गया। इसके बाद भारत को 40वें मिनट में पेनाल्टी मिला। इस बार हरमनप्रीत सिंह ने गोल दागकर भारत को 1-1 से बराबरी दिला दी। मैच के चौथे और अंतिम क्वार्टर में 47वें मिनट में भारत के लिए सिमरनजीत सिंह ने कोथाजीत सिंह से मिले पास पर गेंद को बेल्जियम के गोलपोस्ट में डाल दिया। भारत ने अब मैच में 2-1 की बढ़त बना ली थी। वहीं 56वें मिनट में सायमन गौगनार्ड ने गोल कर अपनी टीम को 2-2 से बराबरी दिला दी।
आपको जानकारी में बता दें, भारतीय हॉकी टीम का दो मैचों में यह पहला ड्रॉ मुकाबला है। उसने अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका को 5-0 से हराया था। भारत के दो मैचों से चार अंक हो गए हैं और अपने ग्रुप में टॉप पर है। भारत को ग्रुप चरण में अपना अगला मुकाबला शनिवार को कनाडा से खेलना है।
यह भी पढ़े:-
वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगा ये बड़ा झटका
हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब
नाम का किया इस्तेमाल तो ट्विटर पर भड़के वीरू, जानिए पूरा मामला
Herald