Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुमराह या भुवनेश्वर नहीं, बल्कि इन पांच गेंदबाजो ने साल 2018 वनडे क्रिकेट में लिए है सबसे ज्यादा विकेट

इस साल वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजो ने खूब विकेट चटकाये है. अब साल 2018 समापन की ओर है और आज हम इसी के चलते हम आपकों अपने इस खास लेख में साल 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजो के बारे में ही बताएंगे. आइये डालते है एक नजर साल 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों पर :

5. टेंडई चतारा 

साल 2018 की वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर पांचवे स्थान में जिम्बाम्वे के गेंदबाज टेंडई चतारा आते है. टेंडई चतारा ने साल 2018 में अबतक कुल 21 वनडे मैच खेले है. जिसमे टेंडई चतारा ने 5.23 की इकॉनामी रेट से 30 विकेट हासिल किये है.

4. मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान के युवा स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान भी इस लिस्ट के चौथे स्थान में शामिल है. अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान ने इस साल अबतक कुल 20 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच खेल लिए है. जिसमे उन्होंने 3.84 की शानदार इकॉनामी रेट से 37 विकेट हासिल किये है.

3. आदिल रशिद 

इंग्लैंड के मुख्य लेग स्पिनर अदिल रशिद वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर तीसरे स्थान में आते है. अदिल रशिद ने साल 2018 में अबतक कुल 24 वनडे मैच खेले है. जिसमे आदिल रशिद ने 5.41 की इकॉनामी रेट से 42 विकेट हासिल किये है.

2. कुलदीप यादव 

भारतीय टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव साल 2018 में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर दूसरे स्थान में आते है. कुलदीप यादव ने इस साल 19 वनडे मैच खेले हुए है. जिसमे उन्होंने 4.64 की इकॉनामी रेट से 45 विकेट हासिल किये हुए है.

1. राशिद खान

राशिद खान वर्तमान समय के दुनिया के सबसे अच्छे गेंदबाजो में से एक माने जाते है. राशिद खान ने इस साल सबसे ज्यादा विकेट लिए हुए है.  राशिद खान ने साल 2018 में अबतक कुल 20 मैच खेले है और उन्होंने 3.89 की शानदार इकॉनामी रेट से 48 विकेट हासिल किये है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बुमराह या भुवनेश्वर नहीं, बल्कि इन पांच गेंदबाजो ने साल 2018 वनडे क्रिकेट में लिए है सबसे ज्यादा विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.