Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आकाश चोपड़ा ने चुनी साल 2018 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी जगह

साल 2018 समाप्ति की ओर है, इसलिए क्रिकेट के दिग्गज अपनी ड्रीम प्लेइंग इलेवन बनाने लगे है. इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व सलामी  बल्लेबाज और मशहूर कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी साल 2018 की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम चुनी है. भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने अपनी यह टीम खुद अपने youtube चैनल आकाशवाणी में पोस्ट की है.

कोहली को नजरअंदाज कर विलियमसन को दी कप्तानी 

आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने विराट कोहली को नजरअंदाज कर केन विलियमसन को अपनी इस ड्रीम इलेवन टीम की कप्तानी दी है. वहीं विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टों को दी है.

बता दे, कि आकाश चोपड़ा ने अपनी इस टीम में कुल तीन भारतीय खिलाड़ियों को जगह दी है. वहीं साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के 2-2 खिलाड़ियों को अपनी टीम में जगह दी है. ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका के 1-1 खिलाड़ी को आकाश चोपड़ा ने अपनी इस साल की बेस्ट टेस्ट इलेवन टीम में चुना है.

पाकिस्तान के हारिस सोहेल को भी दी जगह 

आपकों बता दे, कि सभी को हैरान करते हुए आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तान के हैरिस सोहेल को भी अपनी इस प्लेइंग इलेवन में जगह दी है. आकाश चोपड़ा का मानना है, कि हारिस सोहेल मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने के साथ-साथ स्पिन गेंदबाजी भी करते है, इसलिए उनके होने से टीम को बैलेंस मिलता है.

बता दे, कि हारिस सोहेल का साल 2018 में काफी अच्छा प्रदर्शन रहा था. जिसके चलते भारतीय टीम के पूर्व ओपनर बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने उन्हें अपनी प्लेइंग इलेवन में चुना है.

इस प्रकार है आकाश चोपड़ा की साल 2018 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग इलेवन

आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा

दिमुथ करुणारत्ने, एडियन मक्रम, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केन विलियमसन (कप्तान), हारिस सोहैल, जॉनी बैरेस्टो (विकेटकीपर), नाथन लियोन, कगिसो रबाडा, स्टुअर्ट ब्रॉड, जसप्रीत बुमराह

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आकाश चोपड़ा ने चुनी साल 2018 की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को दी जगह appeared first on SportzWiki Hindi.