Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018: इन बल्लेबाजों ने इस साल क्रिकेट मैदान में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, टॉप में हैं ये दिग्गज

इंटरनेट डेस्क। 2018 अब हमारे बीच से जल्द ही विदाई लेने वाला है। अब कुछ ही दिन बचे है 2019 नए साल के आने में। साल 2018 हर क्षेत्र के लिए बहुत अच्छा रहा। आज हम आपको उन तूफानी बल्लेबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल क्रिकेट के मैदान में टेस्ट और वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। तो आइए जानते हैं ​टेस्ट और वनडे में इस साल किस दिग्गज ने सबसे ज्यादा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

मयंक अग्रवाल ने डेब्यू मैच में बना डाला ये 'विराट' रिकॉर्ड, इस मामलें में बने पहले इंडियन खिलाड़ी

विराट कोहली : भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा है। विराट कोहली ने इस साल वनडे और टेस्ट में कुल 11 शतक ठोकने में कामयाबी हासिल की है। विराट ने इस साल टेस्ट मैच में 5 और वनडे में 6 शतक लगाने में सफलता हासिल की है।

AusvInd: मेलबर्न में भारत की ठोस शुरूआत, इस डेब्यू खिलाड़ी ने जड़ा पहला अर्धशतक

जॉनी बेयरस्टो: इंग्लिश टीम के तूफानी बल्लेबाज और विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो के लिए भी ये साल अच्छा रहा। इस साल इंग्लैंड के इस बल्लेबाज ने 6 शतक लगाने में सफलता हासिल की है। बेयरस्टो ने इस साल टेस्ट में 4 और वनडे में 2 शतक जमाएं।

जो रूट : इंग्लैंड टीम के टेस्ट प्रारूप के कप्तान जो रूट ने इस साल कुल 5 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इंग्लैंड के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस साल वनडे में 3 और टेस्ट मैचों में 2 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

केन विलियमसन: कीवी टीम के कप्तान केन विलियमसन के लिए 2018 बहुत अच्छा साल रहा है। विलियमसन ने इस साल कुल चार शतक लगाए। विलियमसन ने इस साल 2 शतक टेस्ट मैचों में और 2 शतक वनडे में लगाने में कामयाबी हासिल की।