Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में इन पांच खिलाड़ियों ने लगाये हैं सबसे ज्यादा छक्के, सूची के टॉप पर दिग्गज भारतीय का कब्ज़ा

जो क्रिकेटर जितने ज्यादा छक्के लगाता है. उसे दर्शक उतना ज्यादा पसंद करते है. वर्तमान समय में कई ऐसे क्रिकेट हैं जो लम्बे-लम्बे छक्के लगाते है.

आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने साल 2018 की वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाये हुए है.

5. ब्रेंडन टेलर

साल 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर पांचवे स्थान में जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर आते है. ब्रेंडन टेलर ने साल 2018 में कुल 21 वनडे मैच खेले हुए है. 21 वनडे मैचों में उन्होंने 22 छक्के लगाये हुए है. साथ ही उन्होंने 42.76 की औसत से 898 रन बनाये हुए है.

4. क्रिस गेल

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल इस सूची के दूसरे स्थान में है. इस साल उन्होंने कुल 9 वनडे मैच ही खेले हैं. इसमें उनके बल्ले से 22 छक्के निकले है. साथ ही उन्होंने इस साल 34.11 की औसत से 307 रन बनाये हुए है.

3. शिमरोन हेटमेयर 

वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमेयर साल 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर तीसर स्थान में आते है. वह इस साल 18 वनडे मैच खेल चुके है. जिसमे उन्होंने 40.38 की औसत से 727 रन बनाये हुए है. वह इस साल कुल 30 छक्के भी लगा चुके है.

2. जॉनी बैरेस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरेस्टो साल 2018 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले पर दूसरे स्थान में आते है. वह इस साल 22 वनडे मैच खेल चुके है. जिसमें उन्होंने 46.59 की औसत से 1025 रन बनाये हुए है. इस दौरान उन्होंने 31 छक्के लगाए है.

1. रोहित शर्मा

इस साल वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप पर रोहित शर्मा मौजूद हैं. उन्होंने कुल 19 वनडे मैचों में 73.57 की औसत से 1030 रन बनाए है. इस दौरान रोहित शर्मा ने कुल 39 छक्के जड़े है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post 2018 में इन पांच खिलाड़ियों ने लगाये हैं सबसे ज्यादा छक्के, सूची के टॉप पर दिग्गज भारतीय का कब्ज़ा appeared first on SportzWiki Hindi.