इंटरनेट डेस्क। 2018 अब हमसे विदा लेने की तैयारी में है। अब कुछ ही दिन बचे हैं जब ये साल अपनी भूली बिसरी यादें लेकर हमसे विदा ले लेगा। 2018 में क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। 2018 में कई बल्लेबाजों, गेंदबाजों, विकेटकीपर और क्षेत्ररक्षण ने कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की। आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने इस साल वनडे की सबसे बड़ी पारियों खेली। तो आइए नजर डालिए..
AusvInd: कंगारू टीम पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, भारत के इस गेंदबाज ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलिया के पसीने
फखर जमान: पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज फखर जमान के लिए साल 2018 बहुत अच्छा रहा। पाक के इस तूफानी ओपनर बल्लेबाज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे मैच में 210 की व्यक्तिगत पारी खेली। फखर जमान पहले पाकिस्तान बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में दोहरा शतक लगाया।
जेसन रॉय: इंग्लिश टीम के शानदार ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय के लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहा। रॉय ने इस साल कंगारू टीम के खिलाफ वनडे मैच में 180 रनों की आतिशी पारी खेली। रॉय ने इस शानदार आक्रामक पारी के दौरान 16 चौके और 5 छक्के लगाए।
रोहित शर्मा: भारतीय टीम के हिटमैन खिलाड़ी रोहित शर्मा के लिए ये साल बहुत अच्छा रहा। रोहित शर्मा ने इस साल कैरेबियाई टीम के खिलाफ वनडे में 137 गेंदों पर 20 चौके और 4 छक्को की सहायता से 162 रनों की आतिशी पारी खेली। रोहित शर्मा ने इस साल टी20 में शानदार तीसरा शतक जड़ा।
विराट कोहली: भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी ये साल बहुत अच्छा रहा। कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 159 गेंदों में 12 चौके और 2 छक्को की मदद से 160 रन बनाएं।