Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाये गये सभी रिकॉर्ड बस एक नजर में

साल 2018 अपने आखिरी पड़ाव पर है। तो इस साल के भारतीय टीम के प्रदर्शन पर तो बात करना बनता ही है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल 2018 एक जबरदस्त सफलता लेकर आया।

साल 2018 में भारतीय टीम का वनडे प्रदर्शन

इस साल खासकर वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम के इस प्रदर्शन के चलते ही उन्होंने खास सफलता हासिल की।

विराट कोहली एंड कंपनी के द्वारा इस साल वनडे क्रिकेट में जबरदस्त सफलता प्रतिशत रहा है। तो हम इस रिपोर्ट में आपको दिखाते हैं भारतीय टीम के इस साल के सभी वनडे रिकॉर्ड जो आपको है जानना जरूरी…

सीरीज में एक के बाद एक टीम का प्रदर्शन

भारतीय टीम ने इस साल वनडे क्रिकेट में 3 द्विपक्षीय सीरीज खेली तो एक एशिया कप टूर्नामेंट खेला। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 20 वनडे मैच खेले जिसमें टीम ने 14 मैचों में जीत हासिल की। तो वहीं भारत को 4 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा भारतीय टीम को दो टाई मैच खेलने पड़े।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

इस साल भारतीय टीम के बल्लेबाजों का खूब बोलबाला रहा है। भारतीय बल्लेबाजों में विराट कोहली से लेकर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने रन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टॉप पांच की बात करें तो विराट कोहली नंबर वन पर रहे जिन्होंने इस साल अपने बल्ले से 1202 रन बनाए।

बल्लेबाज मैच पारी रन औसत हाई स्कोर 100 50
विराट कोहली 14 14 1202 133.55 160* 6 3
रोहित शर्मा 19 19 1030 73.57 162 5 3
शिखर धवन 19 19 897 49.83 127 3 2
अंबाती रायडू 11 10 392 56.00 100 1 3
एमएस धोनी 20 13 275 25.00 42 0 0

गेंदबाजी में भारतीय टीम के इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा जबरदस्त

भारतीय टीम की इस साल की सफलता में जितना बड़ा योगदान बल्लेबाजों का रहा है उतना ही बड़ा योगदान गेंदबाजों का भी रहा है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। गेंदबाजों में कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल का प्रदर्शन बहुत ही खास रहा जो हमेशा याद किया जाएगा।

गेंदबाज मैच पारी विकेट औसत बेस्ट 4 विकेट 5 विकेट
कुलदीप यादव 19 19 45 4.64 6/25 2 1
युजवेन्द्र चहल 17 17 29 4.82 5/22 1 1
जसप्रीत बुमराह 13 13 22 3.62 4/35 1 0
रविन्द्र जडेजा 8 8 14 4.59 4/29 2 0
खलील अहमद 6 6 11 5.07 3/13 0 0


आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा स

The post 2018 में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा वनडे क्रिकेट में बनाये गये सभी रिकॉर्ड बस एक नजर में appeared first on SportzWiki Hindi.