भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा लम्बे-लम्बे छक्के लगाने के लिए पहचाने जाते हैं. वह अपनी इस काबिलियत का नमूना कई बार पेश कर चुके है.
भारतीय टीम के स्टार ओपनर रोहित शर्मा को लम्बे-लम्बे छक्के लगाना बहुत पसंद है. वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जमकर छक्के लगा रहे हैं.
इस साल 71 छक्कों के साथ रोहित टॉप पर
Image Credit By : Getty Images
आपकों बता दे, कि भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज व उपकप्तान रोहित शर्मा इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में छक्के लगाने के मामले पर पहले स्थान में है.
रोहित शर्मा ने इस साल भारतीय टीम के लिए कुल 19 वनडे मैच खेले है. जिसमें कुल 39 छक्के लगाये है. वहीं इस साल वह अपने खेले 19 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 31 छक्के लगा चुके है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने इस साल एक छक्का लगाया हुआ है. वह इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 71 छक्के लगा चुके है.
धवन-कोहली मिलकर भी नहीं कर पाये है रोहित की बराबरी

आपकों बता दे, कि शिखर धवन और विराट कोहली रोहित शर्मा के छक्कों की बराबरी मिलकर भी नहीं कर पाये है. रोहित शर्मा ने जहां इस साल 71 छक्के लगाये हुए है. वहीं शिखर धवन और विराट कोहली दोनों मिलाकर तीनों फॉर्मेट में कुल 61 छक्के ही लगा पाये है.
इसी साल रोहित ने सबसे तेज 200 छक्के का बनाया था रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने इसी साल वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया था. भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा जब भी मैदान पर बल्लेबाजी करने आते हैं, तो वह हमेशा मैदान पर जमकर छक्के लगाते हैं और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं.
ऐसा रहा है रोहित शर्मा का क्रिकेट करियर

रोहित शर्मा अबतक वनडे क्रिकेट के कुल 193 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 47.78 की शानदार औसत से 7454 रन बनाये हुए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 88.67 का रहा हैं. वह अबतक 21 शतक व 37 अर्धशतक लगा चुके हैं. उनका बेस्ट स्कोर 264 रन का रहा हैं.
भारत के इस स्टार ओपनर बल्लेबाज ने जहां 25 टेस्ट में अबतक 39.97 की औसत से 1479 रन बनाये हुए हैं. वहीं रोहित शर्मा ने अपने खेले 90 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 32.89 की औसत से 2237 रन बनाये हुए हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2018 में कोहली-धवन मिलकर भी नहीं कर पाये इस मामले में रोहित शर्मा की बराबरी appeared first on SportzWiki Hindi.