इंटरनेट डेस्क। आज साल 2018 का अंतिम दिन है। साल 2018 में क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड देखने को मिले। वहीं कई नई चेहरों ने आते ही मैदान में रिकॉर्ड बना दिए। 2018 भारतीय कप्तान विराट कोहली के लिए बहुत अच्छा रहा। विराट कोहली ने इस साल कई अहम रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल अन्तर्राष्ट्रीय करियर में टेस्ट और वनडे में 11 शतक जड़ने में कामयाबी हासिल की। विराट कोहली ने इस वर्ष वनडे में छह शतक और टेस्ट में पांच शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। साथ ही भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस साल ओडीआई क्रिकेट में 1202 रन और टेस्ट मैचों में 1322 रन एक कैलेंडर वर्ष में बनाने में कामयाबी हासिल की।
विराट कोहली के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाब रहे। बुमराह इस साल भारत की ओर से सबसे अच्छे गेंदबाज बनकर टॉप में पहुंचे। भारत का ये गेंदबाज इस समय कंगारू धरती पर अपनी तीखी गेंदबाजी का कहर कंगारू बल्लेबाजों पर बरपा रहा है। साल 2018 कई खिलाड़ियों के लिए शानदार रहा। इस साल क्रिकेट के मैदान में कई दिग्गजों ने क्रिकेट के मैदान को अलविदा कहा। जिसमें प्रमुख रूप से भारत के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज गौतम गंभीर और साउथ अफ्रीका के 360 डिग्री नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने इस साल संन्यास लिया। रोहित शर्मा के लिए भी ये साल बहुत शानदार रहा। रोहित शर्मा ने भी इस साल कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की।