वर्तमान समय में जसप्रीत बुमराह और राशिद खान विश्व के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजो में से है. जसप्रीत बुमराह जहां वनडे रैंकिंग के नंबर-1 तेज गेंदबाज है. वहीं राशिद खान वनडे रैंकिंग के नंबर-2 गेंदबाज है. आज हम अपने इस खास लेख में जसप्रीत बुमराह और राशिद खान के साल 2018 के वनडे क्रिकेट करियर के आंकड़ो की तुलना करेंगे.
साल 2018 में ऐसे रहे है जसप्रीत बुमराह के वनडे आँकड़े

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इस साल वनडे क्रिकेट में कुल 13 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 16.63 की शानदार औसत व 3.62 की इकॉनामी रेट से कुल 23 विकेट लिए है.
जसप्रीत बुमराह से वर्तमान में बड़े-बड़े बल्लेबाज खौफ खाते है. उन्हें यॉर्कर स्पेशलिस्ट के रूप में भी जाना जाता है. वहीं उनके एक्शन को समझना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा ही मुश्किल है.
साल 2018 में ऐसे रहे है राशिद खान के वनडे आँकड़े

वहीं अगर राशिद खान की बात करे, तो उन्होंने कुल 20 वनडे मैच साल 2018 में खेले है. जिसमे उन्होंने 14.45 की औसत व 3.89 की इकॉनामी रेट से 48 विकेट लिए है. राशिद खान की फिरकी गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज घुटने टेकने में मजबूर हो जाते है.
आंकड़ो की तुलना में राशिद खान है बेस्ट

आंकड़ो के लिहाज से राशिद खान, जसप्रीत बुमराह से बेहतर नजर आ रहे है. आंकड़ो में साफ़ जाहिर है, कि राशिद खान का गेंदबाजी औसत औसत बेहतर नजर आ रहा है.
राशिद खान का गेंदबाजी औसत जहां 14.45 का है. वहीं जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजी औसत 16.63 का है. किसी भी गेंदबाज के लिए उसका गेंदबाजी औसत काफी मायने रखता है और इस मामले में राशिद खान, जसप्रीत बुमराह से बेहतर नजर आ रहे है, इसलिए राशिद खान को बुमराह से बेहतर गेंदबाज माना जा सकता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post जाने जसप्रीत बुमराह और राशिद खान में कौन रहा है साल 2018 का बेस्ट गेंदबाज? आंकड़े हैं गवाह appeared first on SportzWiki Hindi.