खेल डेस्क। इस साल कई भारतीय खिलाडिय़ों ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। खेलों में अपने प्रदर्शन से लाखों प्रशंसकों को अपना दीवाना बनाने वाले इन खिलाडिय़ों ने अपने दोस्त को ही जीवनसाथी के रूप में चुना। इसमें से पहलवान विनेश फोगाट ने तो अपने ही खेल से जुड़े सोमवीर से शादी की। वहीं तीरंदाज दीपिका पादुकोण ने अंतनु दास से सगाई की।
दुनिया के इस बेस्ट खिलाड़ी ने की 2019 विश्वकप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी
आज हम आपकों उन खिलाडिय़ों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने इस साल शादी की।
1. विनेश फोगाट- सोमवीर राठी
विनेश फोगाट और सोमवीर राठी दोनों ही खिलाड़ी कुश्ती से जुड़े हुए हैं। ये दोनों पहलवान इसी महीने 13 दिसम्बर को विवाह बंधन में बंधे थे। विनेश फोगाट ने इसी साल एशियार्ई खेलों मेें स्वर्ण पदक अपने नाम किया था।
अब बुमराह ने तोड़ा इस गेंदबाज का रिकॉर्ड, बने डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
2. सायना नेहवाल-पी कश्यप
लंदन ओलंपिक का कांस्य पदक विजेता सायना नेहवाल ने भी विनेश फोगाट की तरह ही अपने खेल से संबंधित खिलाड़ी से ही विवाह किया। उन्होंने बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी पी कश्यप से इसी साल 14 दिसम्बर को शादी की।
इस बल्लेबाज ने टेस्ट क्रिकेट में बना दिया सबसे तेज अर्धशतक, नाम जानकर चौंक जाओगे आप
3. संजू सैमसन-चारूलता
भारतीय क्रिकेटर संजू सैमसन भी इसी साल दिसम्बर में विवाह बंधन में बंधे। इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स के स्टार क्रिकेटर संजू ने अपने कॉलेज की दोस्त से 22 दिसम्बर को शादी की।
वहीं भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी इसी साल अपनी गर्लफे्रंड आशिता सूद के साथ विवाह के बंधन में बंधे।