Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलविदा 2018: ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने इस साल वनडे में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, ​देखें विराट कहां पर नंबर

इंटरनेट डेस्क। जैसा कि आप सभी जानते हो 2018 अब हमारे बीच से अ​लविदा होने वाला है। ये साल कई बल्लेबाज के लिए अच्छी तो कई बल्लेबाजों के ​लिए बहुत खराब रही है। 2018 में कई बल्लेबाजों ने कई शानदार रिकॉर्ड बनाए, तो कई बल्लेबाजों ने सबसे ज्यादा रन बनाएं तो कई बल्लेबाजों ने वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। आइए जानते हैं इस साल वनडे में किस बल्लेबाज ने सबसे ज्यादा शतक लगाने में कामयाबी हासिल की।

अलविदा 2018: इन टॉप बल्लेबाजों ने इस साल वनडे में बनाएं सबसे ज्यादा रन, टॉप में ये इंडियन

विराट कोहली: विराट कोहली ने इस साल 14 वनडे मैच खेले। विराट ने इस दौरान सबसे ज्यादा 1202 रन बनाए। इस दौरान विराट को 160 रन नाबाद बेस्ट स्कोर रहा। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस सबसे ज्यादा 6 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। इस मामलें में विराट अभी तक टॉप पर है।

रोहित शर्मा: भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा ने इस साल 19 वनडे मैच खेले। रोहित ने इस दौरान 1030 रन बनाए। भारतीय टीम के उपकप्तान हिटमैन रोहित शर्मा ने इस साल 5 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। रोहित इस मामलें दूसरे स्थान पर है।

जॉनी बेयरस्टो: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बैरस्टो ने इस साल कई शानदार पारियां खेल टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया। जॉनी बैरस्टो ने साल 22 वनडे मैचों में 1025 रन बनाए। इंग्लैंड के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस साल 4 शतक जमाने में सफलता हासिल की।

शॉन मार्श: कंगारू टीम के बाएं हाथ के ओपनर बल्लेबाज शान मार्श ने इस साल 7 वनडे मैच खेले। मार्श ने इस दौरान वनडे में 3 शतक लगाने में कामयाबी हासिल की। शान मार्श ने इस साल वनडे में 416 रन बनाए। मार्श का इस साल 131 रन बेस्ट स्कोर रहा।