खेल डेस्क। टेस्ट क्रिकेट में इस साल स्पिन गेंदबाजों के मुकाबले तेज गेंदबाजों का दबदबा रहा है। इस साल टेस्ट क्रिकेट सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पांच गेंदबाजों की बात की जाए तो इसमें तीन तेज और दो स्पिन गेंदबाज है। इन पांच गेंदबाजों में दो भारतीय शामिल है।
पांच शीर्ष गेंदबाज इस प्रकार है:
के रबाडा (दक्षिण अफ्रीका)
इस साल के सबसे सफल गेंदबाज अभी तक दक्षिण अफ्रीका के के रबाडा हैं। उन्होंने इस साल दस मैचों में 52 विकेट हासिल किए हैं। उनका इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन 54 रन पर छह विकेट हैं।
के परेरा (श्रीलंका)
इस सूची में दूसरे स्थान पर श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज के परेरा हैं। जिन्होंने 11 मैचों में 50 विकेट हासिल किए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 32 रन पर छह विकट हैं।
नाथन लियोन (ऑस्ट्रेलिया)
ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लियोन ने भी इस साल शानदार प्रदर्शन करते हुए दस मैचों में 49 विकेट अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी 122 रन पर छह विकेट रहा है।
जसप्रीत बुमराह (भारत):
भारत की ओर से डेब्यू कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह इस सूची में चौथे नम्बर पर हैं। वह अभी तक नौ मैचों में 45 विकेट हासिल कर चुके हैं। अभी उनके पास साल का नम्बर वन गेंदबाज बनने का मौका है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी 33 रन पर छह विकेट हैं।
मोहम्मद शमी (भारत)
भारत के मोहम्मद शमी इस सूची में पांचवें स्थान पर मौजूद हैं। उन्होंने भी बुमराह के समान ही 45 विकेट अपने नाम किए हैं। हालांकि वह अभी 12वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 56 रन पर छह विकेट हैं।