Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अलविदा 2018: इस साल भारतीय टीम ने दर्ज की अपने नाम ये बड़ी जीत

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल काफी अच्छा रहा एक तरह जहां कई खिलाड़ियों ने अपने नाम अच्छे रिकॉर्ड दर्ज किये वही दूसरी तरफ भारतीय टीम ने भी अच्छा रिकॉर्ड बनाकर कई शानदार मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और अपना अच्छा प्रदर्शन कर रही है आज हम आपको बता ने जा रहें है भारतीय टीम की इस साल की सबसे अच्छी और एतिहासिक जीतों के बारे में जानिए।

एशिया कप-2018

भारतीय टीम ने इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप-2018 के फाइनल में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को आखिरी गेंद 3 विकेट से मात देकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया। इसके साथ भारतीय टीम ने अपने आप में इस इतिहास बनाया।

निदहास टी-20 ट्रॉफी

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने निदहास टी-20 ट्रॉफी के फाइनल में बांग्लादेश को मात देकर ये खिताब अपने नाम किया।

भारत की सबसे बड़े अंतर की जीत

इस साल भारत के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाली अफगानिस्तान को भारत के हाथों बेंगलुरू में खेले गए टेस्ट मैच में पारी और 262 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ इस साल राजकोट टेस्ट में वेस्टइंडीज को पारी और 272 रनों से मात दी।

इसके अलावा इस साल भारतीय टीम ने मुंबई में खेले गए वनडे में वेस्डइंडीज को 224 रनों के विशाल अंतर से हराया।

और ये भी पढ़े:

Ind vs Aus: कल मैच जीतते ही भारत तोड़ देगा 39 साल पुराना ये रिकॉर्ड!

भारत के इन तीन तेज गेंदबाजों ने तोड़ा वेस्टइंडीज का यह 34 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

IND vs AUS, 3rd Test: मेलबर्न में भारत की फतेह लगभग तय, जीत से 2 कदम दूर



Herald