Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में इन भारतीय खिलाड़ियों का रहा जलवा, कमाई जानकर उड़ जायेंगे होश

स्पोर्ट्स डेस्क। साल 2018 कई खिलाड़ियों के सौगात लेकर लेकर है। जिनमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, पीवी सिंधु और साइना नेहवाल जैसे खिलाड़ी शामिल है। अब हाल ही में फोर्ब्स इंडिया ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। जानकारी में बता दें, फोर्ब्स की ये लिस्ट 1 अक्टूबर 2017 से 30 सितंबर 2018 के बीच हुई कमाई के आधार पर जारी की गई है। तो चलिए जानते है-

1. विराट कोहली
भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली साल 2018 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी है। कोहली की कुल कमाई 228.09 करोड़ रुपए है जो पिछले साल के मुकाबले कही ज्यादा है।

2. एमएस धोनी
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए यह साल बल्ले से काफी खराब रहा। इस साल में वो एक अर्धशतक भी नहीं बना पाए जिसकी वजह से काफी आलोचना हो रही है। इसके बावजूद भी धोनी ने इस साल 101.77 करोड़ रुपए की कमाई की है।

3. सचिन तेंदुलकर
पूर्व भारतीय खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर भले क्रिकेट से संन्यास ले चुके हो, लेकिन विज्ञापन के साथ-साथ बिजनेस से वो काफी अच्छी कमाई कर रहे है। सचिन ने इस साल 80.00 करोड़ रुपए की कमाई की है।

4. पीवी सिंधु
बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के लिए यह साल काफी अच्छा रहा है। उन्होंने इस साल काफी मैच जीते जिसकी वजह से उनकी कमाई 57.25 करोड़ रुपए हुई है।

5. रोहित शर्मा
भारतीय टीम के हिटमैन रोहित शर्मा का बल्ला इस जमकर गरजा है। यही नहीं उनकी कप्तानी ने भारत ने एशिया कप भी जीता है। इस साल उनकी कमाई करीब 31.49 करोड़ रुपए थी।



Herald