इस साल यानि साल 2018 के खत्म होने में अब तो कुछ ही दिन बचे हुए हैं। ऐसे में इस साल के क्रिकेट मैदान में हुए प्रदर्शन का जिक्र तो बनता ही है। इस साल बल्लेबाजों ने तो अपना जलवा बिखेरा ही साथ ही गेंदबाजों ने शानदार कमाल का प्रदर्शन किया।
इस साल के टॉप-5 गेंदबाज
गेंदबाजों की जब बात कि जाए तो इस साल वनडे क्रिकेट के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों की चर्चा तो अब साल के खत्म होने पर बनती ही है।
इसी कारण से आज हम आपके सामने इस साल टॉप-5 गेंदबाजों का आंकड़े रखते हैं। जिन्होंने पूरे साल अपनी गेंदबाजी से विरोधियों के नाम में दम करने का काम किया।
राशिद खान
इस साल क्रिकेटिंग देशों के बड़े-बड़े देशों के बल्लेबाजों को अपनी मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी से नाको चने चबवाने वाले अफगानिस्तान के राशिद खान का जिक्र विकेट के मामले में नहीं किया जाए तो ये अधूरा लगेगा।

राशिद खान ने इस साल वनडे क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। राशिद खान ने इस साल 20 मैचों में अपनी फिरकी से महज 14.45 की शानदार औसत के साथ 48 विकेट अपने नाम किए साथ ही राशिद खान का इकॉनोमी भी 3.89 का ही रहा।
कुलदीप यादव
भारतीय क्रिकेट टीम स्टार स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने जब से वनडे क्रिकेट में कदम रखा है तब से ही उन्होंने विरोधी बल्लेबाज को खूब परेशान किया है।

कुलदीप यादव ने इस साल वनडे क्रिकेट में अपनी फिरकी से विश्व की हर पिच पर अपना जलवा बिखेरा है। कुलदीप यादव ने 19 मैचों में 17.77 की शानदार औसत के साथ 45 विकेट झटके हैं जिसमें उनका इकोनॉमी 4.64 की रही।
आदिल राशिद
इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज आदिल राशिद पिछले कुछ सालों से लगातार इंग्लैंड के लिए जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन इस साल तो आदिल राशिद का प्रदर्शन जबरदस्त रहा है।

इस साल आदिल राशिद ने अपनी गेंदबाजी विश्व के बड़े-बड़े धुरंधरों को परेशान किया है। आदिल ने इस साल 24 मैचों में 27.47 की औसत के साथ 42 विकेट चटकाए हैं।
मुजीब उर रहमान
अफगानिस्तान को एक नई क्रिकेट शक्ति के रूप में जो पहचान मिली है उसमें सबसे बड़ा योगदान उनके स्पिन गेंदबाजों राशिद खान के साथ ही मुजीब उर रहमान का भी रहा है।

मुजीब उर रहमान ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से ही इस साल शानदार प्रदर्शन किया है और विकेट लेने में खूब आगे रहे। मुजीब ने इस साल 20 मैचों में 19.54 की औसत के साथ ही 37 विकेट झटके हैं।
टेंडाई चतारा
जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने भले ही इस साल इतना ज्यादा अच्छा प्रदर्शन ना किया हो लेकिन उनके तेज गेंदबाज टेंडाई चतारा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

टेंडाई चतारा ने इस साल अपनी गेंदबाजी का खूब जलवा बिखेरा है। चतारा ने इस साल 27.03 की औसत के साथ 20 मैचों में खेलकर 27 विकेट हासिल किए हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post अलविदा 2018- इस साल इन पांच गेंदबाजों ने झटके हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट appeared first on SportzWiki Hindi.