Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में विराट कोहली बने रिकॉर्ड किंग, ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने विराट

साल 2018 अब लगभग समाप्त होने को है। हर साल की तरह साल 2018 में भी कई बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई यादगार पारियां खेली। इस साल कई बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे भी हैं। क्रिकेट में कहा जाता है कि रिकॉर्ड टूटने के लिए ही बनाते हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज थे जिसे विराट कोहली ने अपने नाम कर लिया।

विराट के बल्ले ने उगला है रन

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस समय दुनिया के सबसे बेहतरी बल्लेबाज माने जाते हैं। पिछले सालों की तरफ इस साल भी उनके बल्ले ने जमकर रन उगले। इस साल वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।

एशिया कप में न खेलने के बावजूद विराट रन बनाने के मामले में अन्य बल्लेबाजों से काफी आगे हैं। इस साल उन्होंने सिर्फ 14 वनडे मैच खेले हैं और इनमें उनके बल्ले से 1202 रन निकले हैं।

133.55 की औसत से बनाये रन

वनडे क्रिकेट में कोई बल्लेबाज 60 की औसत से रन बनाता है तो उसे काफी बेहतर बल्लेबाज माना जाता है। लेकिन इस साल विराट ने 133.55 की औसत से वनडे क्रिकेट में रन बनाकर सभी को अचंभित कर दिया है।

इस साल खेले 14 वनडे मैच की 14 पारी में विराट के बल्ले से 1202 रन निकले हैं। इसमें 6 शतक और 3 अर्धशतक भी शामिल है। यानी उन्होंने 14 पारियों में से 9 पारी में 50 या उससे ज्यादा रन बनाये हैं।

ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह क्रिकेट इतिहास के पहले बल्लेबाज हैं जिसमें वनडे कैलेंडर ईयर में 100 से ज्यादा की औसत से एक हजार से ज्यादा रन बनाये हैं।

औसत के मामले में इस साल अन्य बल्लेबाज उनसे काफी पीछे हैं। उनके बाद उनके बाद सबसे बेहतरीन औसत न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉस टेलर का है। उन्होंने इस साल 91 की औसत से बन बनाये हैं लेकिन 11 वनडे में उनके 639 रन ही हैं।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post 2018 में विराट कोहली बने रिकॉर्ड किंग, ऐसा करने वाले दुनिया के एकलौते खिलाड़ी बने विराट appeared first on SportzWiki Hindi.