खेल डेस्क। भारतीय टीम ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही आईसीसी क्रिकेट रैंकिंग में अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट शृंखला में 2-1 की बढ़त बनाने के बाद भारतीय टीम के अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में 116 अंक हो गए हैं। टीम इंडिया दूसरे स्थान पर काबिज इंग्लैंड (108 अंक) से आठ अंक आगे हैं।
साल के अंत में न्यूजीलैंड ने ऐसा कर रच दिया इतिहास
वहीं श्रीलंका पर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने वाली न्यूजीलैंड टीम टेेस्ट रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। कीवी टीम ने लगातार चौथी शृंखला अपने नाम कर दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोडक़र तीसरे स्थान पर जगह बना ली है।श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करने साथ ही न्यूजीलैंड की साल के अंत में अंकों की संख्या 107 हो गई है। वहीं दक्षिण अफ्रीका (106 अंक) चौथे स्थान पर पहुंच गया है।
मेलबर्न टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज कर बनाए कई रिकॉर्ड
भारत से टेस्ट शृंखला में 1-2 से पीछे चल रही ऑस्ट्रेलिया टीम 102 अंकों के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर है। जबकि इसके बाद श्रीलंका (93), पाकिस्तान (92), वेस्टइंडीज (70), बांग्लादेश (69) और जिम्बाब्वे (13) का नम्बर आता है।
Bigg Boss 12: टीवी की ये लोकप्रिय बहू बनीं 'बिग बॉस-12' की विजेता, साथ ही ये दिग्गज रहा दूसरे नंबर पर
दक्षिण अफ्रीका के पास अभी दूसरे स्थान पर आने का अवसर होगा। अगर उसने पाकिस्तान को तीन टेस्ट मैचों की शृंखला में 3-0 से शिकस्त दे दी तो वह दूसरे स्थान पर काबिज हो जाएगा। पाकिस्तान को हराने के साथ ही उसके 110 अंक हो जाएंगे।
2018 में ये भारतीय खिलाड़ी बना बल्लेबाजों में किंग, वहीं गेंदबाजी में ये खिलाड़ी रहा अव्वल