Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विश्व के पांच विकेटकीपर, नंबर एक है सबका चहेता

क्रिकेट के खेल में विकेटकीपर का योगदान बहुत ज्यादा हो जाता है. इस समय विश्व में ऐसे बेहतरीन विकेटकीपर हैं.जिनका रिकॉर्ड शानदार रहता है. वो बल्ले से योगदान देते ही हैं इसके बाद विकेट के पीछे भी अपना योगदान देते नहीं भूलते आइए आपको ऐसे ही पांच विकेटकीपर के बारे में बताते हैं जिन्होंने 2018 में सबसे ज्यादा स्टंप आउट किये हैं.

महेंद्र सिंह धोनी 

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस सूचि में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने इस 10 स्टंप आउट किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 17 कैच भी लपके हैं. धोनी की बल्लेबाजी में पहले की तरह धार नहीं रही है, लेकिन विकेटकीपर के रूप में आज भी इनका रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में यह खिलाड़ी टीम से  बाहर था. अब आप इनको वनडे में अपना जलवा बिखरते हुए देख सकते हैं.

जॉस बटलर 

इंग्लैंड टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉस बटलर 2018 में सबसे ज्यादा स्टंप करने के मामले में दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल 9 स्टंप आउट किया है. जो 2018 में सबसे ज्यादा है.

बटलर इस साल बल्ले से भी कमाल दिखाया है. अगर बटलर के कैच की बात करें तो उन्होंने 26 कैच लपके हैं. बटलर ने साल 2018 में 26 कैच लपके हैं.

ब्रेडन टेलर

 

जिम्बाब्वे टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेडम ट्रेलर का भी इस साल का रिकॉर्ड शानदार रहा है. टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी ट्रेलर ने इस साल 9 स्टंप किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने 20 कैच भी लपके हैं. इसी के साथ वो सबसे ज्यादा स्टंप लेने के मामले में तीसरे स्थान पर हैं.

मोहम्मद शहजाद

अफगानिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज ने बल्लेबाजी से इस साल शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही स्टंप करने के मामले में वो चौथे स्थान पर हैं. उन्होंने इस साल तीन स्टंप किए हैं. इसके साथ उन्होंने 14 कैच भी लपके हैं.

नील ओ ब्रायन 

नील ओ ब्रायन आयरलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. उन्होंने इस साल 3 स्टंप किये हैं. साथ ही उन्होंने अपनी टीम के लिए 23 कैच लपके हैं. इस लिस्ट में वो पांचवे स्थान पर हैं और अपनी उपस्थिति क्रिकेट जगत में दर्ज कराई है.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

 

The post 2018 में सबसे ज्यादा स्टंप करने वाले विश्व के पांच विकेटकीपर, नंबर एक है सबका चहेता appeared first on SportzWiki Hindi.