विश्व कप शुरू होने में अब ज्यादा समय नही है. 2019 विश्व कप के लिए क्रिकेट के दिग्गज भारत और इंग्लैंड को विश्व कप जितने का दावेदार मान रहे हैं. इस समय इंग्लैंड विश्व की सबसे बेहतरीन वनडे टीम में से एक मानी जाती है. अभी कुछ दिन पहले इंग्लैंड ने श्रीलंका को उन्ही के धरती पर हराया है. वहीँ भारत भी साउथ अफ्रीका को उन्ही के धरती पर वनडे सीरीज में इस साल मात दे चुकी है.
मॉर्गन और कोहली में से कौन रहा है बेहतर कप्तान?

अगर इस समय क्रिकेट के दो बेहतरीन कप्तान की बात करें तो बेशक विराट कोहली और इयान मॉर्गन का नाम इस लिस्ट में पहले आता है. अगर मॉर्गन की बात करें तो वो इंग्लैंड के लिए सीमित ओवर के कप्तान है. 2015 विश्व कप के बाद यह टीम शानदार तरीके से उभर कर आई है.
इंग्लैंड के टीम को मॉर्गन की कप्तानी में हराना बहुत मुश्किल होता है. मॉर्गन ने 2018 में 22 मैचों में कप्तानी की है जिसमे उनकी टीम को 16 मैचों में जीत मिली है. उनकी कप्तानी में टीम का जीत प्रतिशत 76.19 का रहा है.
इयान मॉर्गन से काफी पीछे हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

विश्व कप जितने की एक और दावेदार टीम भारत के कप्तान विराट कोहली की तुलना अगर इंग्लैंड के कप्तान से करें, तो कोहली काफी पीछे दीखते हैं. विराट कोहली ने इस साल भारत के लिए 14 मैच में कप्तानी की है,जिसमे भारतीय टीम को 9 मैच में जीत और चार मैच में हार मिली है. अगर जीत की प्रतिशत की बात करें तो कोहली का जीत का प्रतिशत 67.85 का रहा है. जो की इंग्लैंड के कप्तान से काफी कम है.
विराट कोहली विश्व के नंबर एक बल्लेबाज लेकिन कप्तानी में अभी बहुत कुछ सीखना होगा

विराट कोहली बेहतरीन बल्लेबाज हैं इसमें कोई शक नहीं है, लेकिन कप्तानी के मामले में उनको विश्व का सबसे बेहतर कप्तान कहना अभी बहुत जल्दी होगा.
विराट कोहली टेस्ट, वनडे और टी-20 में विश्व के नंबर एक बल्लेबाज है, लेकिन कप्तानी में अभी उनको बहुत कुछ सिखने की जरूरत है. वहीँ अगर इंग्लैंड जिस तरह का प्रदर्शन वनडे टीम मे मॉर्गन के कप्तानी में कर रही है. तो ये कहना गलत नहीं होगा कि उनकी टीम के पास विश्व कप जितने का इससे बेहतर मौका कभी नहीं मिलेगा.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 2018 में इयोन मोर्गन और विराट कोहली में कौन है बेहतर कप्तान? appeared first on SportzWiki Hindi.