Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2018 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कंजूस रहे ये पांच गेंदबाज, रन के लिए तरसते नजर आये बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे ज्यादा जरुरी रहता है, कि वह अच्छे इकॉनामी रेट से गेंदबाज करे और अपनी गेंदबाज में ज्यादा रन खर्च ना करे.

साल 2018 समाप्ति की ओर है और आज हम भी आपकों अपने इस खास लेख में पांच ऐसे गेंदबाजो के बारे में बताएंगे, जिन्होंने इस साल वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अच्छे इकॉनामी रेट के साथ गेंदबाजी की थी. बता दे, कि हमने इस साल 20 से ज्यादा ओवर कराने वाले गेंदबाजो को ही इस सूची में शामिल किया है. साथ ही हमने इस सूची में सिर्फ टेस्ट प्लेइंग कंट्री के खिलाड़ियों को ही शामिल किया है.

आइये डालते हैं एक नजर साल के सबसे कंजूस गेंदबाजो पर 

मुजीब उर रहमान

अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज मुजीब उर रहमान इस साल वनडे क्रिकेट के पांचवे सबसे कंजूस गेंदबाज रहे है. मुजीब उर रहमान ने इस साल 20 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 188.0 ओवर कराये है और इस दौरान उन्होंने मात्र 723 रन खर्च किये है और उनका इकॉनामी रेट मात्र 3.84 का रहा है.

जसप्रीत बुमराह 

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह साल 2018 में सबसे अच्छा इकॉनामी रेट रखने के मामले पर इस सूची के चौथे स्थान में आते है. जसप्रीत बुमराह ने इस साल कुल 13 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 100.5 ओवर की गेंदबाजी की है. अपनी इस गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कुल 366 रन खर्च किये है और उनका इकॉनामी रेट 3.62 का रहा है.

सिमी सिंह 

आयरलैंड के सिमी सिंह इस साल वनडे क्रिकेट के तीसरे सबसे कंजूस गेंदबाज रहे है. सिमी सिंह ने इस साल 7 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 45 ओवर कराये है और इस दौरान उन्होंने मात्र 161 रन खर्च किये है और उनका इकॉनामी रेट मात्र 3.57 का रहा है.

दुस्मंथ चमीरा 

श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुस्मंथ चमीरा इस साल वनडे क्रिकेट के दूसरे सबसे कंजूस गेंदबाज रहे है. दुस्मंथ चमीरा ने इस साल 5 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 39 ओवर कराये है और इस दौरान उन्होंने मात्र 137 रन खर्च किये है और उनका इकॉनामी रेट मात्र 3.51 का रहा है.

डेल स्टेन 

डेल स्टेन इस साल वनडे क्रिकेट के सबसे कंजूस गेंदबाज रहे है. डेल स्टेन ने इस साल 5 वनडे मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 42.3 ओवर कराये है और इस दौरान उन्होंने मात्र 142 रन खर्च किये है और उनका इकॉनामी रेट मात्र 3.34 का रहा है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post 2018 में वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा कंजूस रहे ये पांच गेंदबाज, रन के लिए तरसते नजर आये बल्लेबाज appeared first on SportzWiki Hindi.