Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

साल 2018 में इन चार विवादों ने क्रिकेट की दुनिया में मचाया तहलका, तीन में भारत रहा संलिप्त

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टीम पेन में जमकर विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि बार बार अंपायर को बिच बचाव करना पड़ा. आइए ऐसे ही साल 2018 के पांच विवाद के बारे में आपको बताते हैं जिसकी वजह से क्रिकेट जगत में भूचाल आ गया था.

1. टीम पेन और विराट कोहली 

दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन के बीच काफी विवाद देखने को मिला. दोनों खिलाड़ियों के बीच कई बार नोक-झोंक देखने को मिली और अंपायर को भी दोनों के बीच मामला शांत कराने आना पड़ा. मैच में कई मौकों पर आपस में बहस करते देखा गया.

पेन ने मुरली विजय से ये तक कह दिया कि मैं जानता हूं कि वो तुम्हारे कप्तान हैं लेकिन एक इंसान के तौर पर तुम उसे पसंद नहीं करते. दावा ये भी किया जा रहा है कि कोहली ने पेन से कहा था कि मैं दुनिया का नंबर-1 बल्लेबाज हूं और तुम सिर्फ कार्यवाहक कप्तान हो.

2. बॉल टेम्परिंग विवाद 

मार्च का महीना क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के लिए इतना बड़ा विवाद लेकर आया कि पूरा क्रिकेट जगत हिल कर रह गया. ऑस्ट्रेलिाई ओपनर कैमरून बेनक्रॉफ्ट को कैमरे पर पीले रंग का पदार्थ लगाते हुए पाया गया. परतें खुलीं, तो इसमें डेविड वॉर्नर और कप्तान स्टीव स्मिथ का भी नाम आ गया. नियमों के तहत इन खिलाड़ियों पर अलग-अलग अवधि का प्रतिबंध लगा दिया.

डेविड वॉर्नर को कभी भी ऑस्ट्रेलिया का कप्तान न बनाने का ऐलान किया गया, जो मुख्य साजिशकर्ता थे. इस विवाद का असर अभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर है. और टीम इससे कब उबरेगी, यह भी भविष्य की गर्त में ही छिपा है.

3.मोहम्मद शमी की पत्नी ने लगाएं शमी पर गंभीर आरोप 

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए आरोपों से ऐसा विवाद हुआ कि यह कई दिन तक मीडिया की सुर्खियां बना रहा. शमी के खिलाफ हसीन जहां ने कोलकाता पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करायी तो बीसीसीआई ने शुरुआत में शमी को अनुबंध न देते हुए उनके खिलाफ जांच बैठा दी.

धीरे-धीरे विवाद यह मीडिया से दूर चला गया, लेकिन गाहे-बेगाहे यह फिर से बाहर आता दिखाई पड़ता है. कुल मिलाकर यह विवाद साल 2018 में बहुत ही ज्यादा चर्चा में रहा और इसने खूब सुर्खियां बटोरीं.

4. मिताली राज और कोच रमेश पवार विवाद

अगर मिताली राज और महिला क्रिकेट टीम के कोच रमेश पोवार के बीच हुई वर्ड-वॉर को इस साल का भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा विवाद करार दिया जाए, तो गलत नहीं ही होगा. विंडीज में विश्व कप में मिताली राज दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच थीं. इसके बावजूद जब सेमीफाइनल में उन्हें बाहर बैठाया गया, तो विवाद की लपटें इतनी ऊंची चली गईं कि इस पर अभी भी पूरी तरह पानी नहीं पड़ा है.

मिताली की पीड़ा को पूरे देश ने समझा, को रमेश पोवार, कप्तान हरमनप्रीत की जमकर किरकिरी हुई. यह विवाद इतना बड़ा हो चला है कि आने वाले दिनों में इससे जुड़ी और खबरें बाहर आ सकती हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post साल 2018 में इन चार विवादों ने क्रिकेट की दुनिया में मचाया तहलका, तीन में भारत रहा संलिप्त appeared first on SportzWiki Hindi.