स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए ये साल काफी अच्छा रहा एक तरह जहां कई खिलाड़ियों ने अपने नाम अच्छे रिकॉर्ड दर्ज किये वही दूसरी तरफ भारतीय टीम ने भी अच्छा रिकॉर्ड बनाकर कई शानदार मुकाबलों में जीत हासिल की है। इस साल कई खिलाड़ियों ने भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया साथ ही अपने नाम शानदार रिकॉर्ड बनाये। इस आल इन खिलाड़ियों ने भारतीय टीम ने अपना डेब्यू किया जानिए।
पृथ्वी शॉ
इस साल भारतीय टीम में पृथ्वी शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच में अपना डेब्यू किया और इसके साथ ही उन्होंने ने अपने नाम कुछ रिकॉर्ड भी दर्ज किये। आपको बता दे कि पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में ओपनर बल्लेबाज के रूप में अपना डेब्यू किया। पृथ्वी शॉ ने 18 साल की उम्र में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया साथ ही उन्होंने ने अपने पहले डब्यू मैच में ओपनिंग करते हुए शतकीय पारी खेली।
मयंक अग्रवाल
इस साल भारतीय टीम में दाएं हाथ के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने भारतीय टीम में डेब्यू किया। साथ ही उन्होनें अपने पहले डेब्यू बॉक्सिंग डे टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया साथ ही उन्होंने ने अपने पहले टेस्ट मैच में 76 रन की बेहतरीन पारी खेली।
खलील अहमद
इस साल भारतीय टीम में राजस्थान के टोंक जिले के 20 साल के लेफ्ट आर्म पेसर खलील अहमद ने एशिया कप में हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ मैच में डेब्यू किया। आपको बता दे कि खलील की गेंदबाजी रफ्तार 148Kmph जों अपने आप में शानदार है।
हनुमा विहारी
इस साल भारतीय टीम में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पांचवें व अंतिम टेस्ट मैच में हनुमा विहारी ने डेब्यू किया। साथ ही उन्होंने ने अपने डेब्यू मैच में अर्धशतक जड़कर अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज किया।
Herald