भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण का मानना है कि. भारतीय टीम अगले साल होने वाले इंग्लैंड में विश्व कप की विजेता हो सकती है. उनका मानना है कि इंग्लैंड में जब विश्व कप होगा तो मौसम गर्म होगा और पिचों से ज्यादा उम्मीद नहीं मिलेगी. जिस वजह से भारतीय टीम के गेंदबाजों को हालात के मुताबिक खुद को ढालने में काफी मेहनत करनी होगी.
लक्ष्मण ने भारतीय बल्लेबाजी को बताया मजबूत
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण ने कहा, कि

“टीम इंडिया के पास बहुत मजबूत बैटिंग लाइनअप है. खासकर वनडे क्रिकेट के हिसाब से उनके पास अनुभव और आक्रमकता का अच्छा मिश्रण है. अंबाती रायडू ने चार नंबर पर खुद को साबित कर दिया है. ऊपर के क्रम में आपके पास शिखर धवन और रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली और जैसे बल्लेबाज हैं. अगर दो पार्टनरशिप भी अच्छे से हुईं तो टीम इंडिया के पास जीतने का हर मौका होगा.”
लक्ष्मण ने गेंदबाजी पर मेहनत करने की बात कही

उन्होंने आगे कहा,
“जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार के साथ कौन होगा? ये अभी से तय कर लेने की जरूरत है, क्योंकि अब भी विश्व कप में काफी वक्त है और इस लिहाज से तैयारियां करनी होंगी. मुझे लगता है कि हमारी 80 फीसदी टीम तो तैयार है. अब बुमराह और भुवी का साथ देने वाला गेंदबाज हमें चुनना होगा. याद रखना होगा कि आपके पास एमएस. धोनी जैसा विकेट कीपर और मार्गदर्शक है. इसके अलावा केदार जाधव गेंद और बल्ले से बराबर योगदान देते रहे हैं. इसलिए मुझे लगता है कि टीम इंडिया के पास चयन से संबंधित दिक्कतें ज्यादा नहीं होंगी.”

भारतीय टीम के इस पूर्व बल्लेबाज ने विश्व कप टीम में सिर्फ गेंदबाजों की कमी बताई है. लक्ष्मण ने जिस समस्या के बारे में बताया है. उसे देखते हुए भारतीय टीम ने मोहम्मद शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में जगह दी गई है. अब ये देखना है खलील और शमी में बुमराह और भुवनेश्वर के साथ कौन अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह बनाता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीवीएस लक्ष्मण ने आईसीसी विश्वकप 2019 के लिए चुनी भारतीय टीम, कहा सिर्फ 1 खिलाड़ी है अनिश्चित appeared first on SportzWiki Hindi.