Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 के शेड्यूल में होगा बदलाव, इन महीने और ग्राउंड्स पर होगा 12वें संस्करण का आयोजन

विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी टी-20 क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लेकर अब उत्सुकता बढ़ रही है। आईपीएल के अगले सीजन के लिए जहां एक तरफ सभी टीमें बनकर पूरी तरह से तैयार हैं तो वहीं दूसरी तरफ दर्शकों ने भी अपनी तैयारी करने की ओर कदम बढ़ा दिए हैं।

आईपीएल के अगले सीजन को लेकर बीसीसीआई का संस्पेंस बरकरार

भले ही हर कोई आईपीएल को लेकर तैयारियां कर रहा है लेकिन आईपीएल के 12वें सीजन के आयोजन को लेकर सबसे ज्यादा संस्पेंस है।

अगले साल आईपीएल के कार्यक्रम के दौरान ही भारत में लोक सभा चुनाव होने हैं ऐसे में आईपीएल के आयोजन को लेकर अभी तक स्थिति साफ नहीं हो सकी है।

चुनाव के बावजूद बीसीसीआई चाहती है भारत में ही आयोजन

ऐसा माना जा रहा था कि अगले साल आम चुनाव को देखते हुए आयोजन यूएई या दक्षिण अफ्रीका में हो सकता है लेकिन अब बीसीसीआई की तरफ से इस बात का संकेत मिला है कि आईपीएल का आयोजन भारत में ही होने वाला है।

आईपीएल का 12वां सीजन विश्व कप को देखते हुए मार्च के आखिर में शुरू हो जाएगा। जो मई के मध्य तक चलेगा। जहां तक आयोजन की बात है कि 12वें सीजन के आयोजन को बीसीसीआई भारत में ही कराना चाहती है।

आम चुनाव से पहले ही आईपीएल के आयोजन करने का बीसीसीआई ने दिया संकेत

बीसीसीआई भारत में आईपीएल के आयोजन को लेकर ऐसे विकल्प की तलाश कर रही है जिससे उन्हें ज्यादा मुश्किलों का सामना ना करना पड़े। इसके लिए बीसीसीआई के पास विकल्प के रूप में देश के 5-8 स्थानों पर ही 60 मैच का आयोजन कराना है।

इसको लेकर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि

हम 2010 की तरह ही पूरी लीग को मार्च-अप्रैल में आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं। ताकि वो चुनावों से पहले खत्म किया जा सके और आईसीसी विश्व कप से पहले खिलाड़ियों के लिए एक अच्छा रिलेक्स का टाइम मिल जाए।”

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post आईपीएल 2019 के शेड्यूल में होगा बदलाव, इन महीने और ग्राउंड्स पर होगा 12वें संस्करण का आयोजन appeared first on SportzWiki Hindi.