आईपीएल 2019 की नीलामी में जम्मू कश्मीर के 17 वर्षीय तेज गेंदबाज की बोली लगेगी। रासिख सलाम नाम के इस तेज गेंदबाज ने घरेलू मैचों में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया था। सलाम ने इसी साल राजस्थान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। विजय हजारे ट्रॉफी में डेब्यू से पहले उन्होंने उम्र श्रेणी वाली क्रिकेट भी नहीं खेली थी।
मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया था

इस युवा गेंदबाज को कुछ समय पहले ही तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस ने ट्रायल के लिए बुलाया था। विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने तमिलनाडू जैसी मजबूत बल्लेबाजी के सामने उन्होंने 8 ओवर की गेंदबाजी में 45 रन देकर दो बल्लेबाजों को आउट किया।
जम्मू कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी ने निजी वेबसाईट से बताया कि मुंबई इंडियंस के मेम्बर ने इस उम्र में रासिख की गेंदबाजी को देखकर काफी प्रभावित हुए थे और इसी वजह से उन्हें ट्रायल पर बुलाया गया था।
इरफ़ान पठान का काफी योगदान

रासिख सलाम के करियर में जम्मू और कश्मीर टीम के कप्तान इरफ़ान पठान के काफी योगदान रहा है। पठान पिछले साल ही अपनी घरेलू टीम बड़ोदरा को छोड़कर जम्मू के लिए क्रिकेट खेलने चले गये थे।
श्रीनगर के शेर-ई-कश्मीर स्टेडियम में हुए टैलेंट हंट कैम्प में इरफ़ान पठान ने उन्हें नॉमिनेट किया था। उनके साथ ही कश्मीर के कप्तान परवेज़ रसूल ने इस खिलाड़ी की काफी सराहना की है। पठान ने भी उन्हें डेब्यू कैप भी दी थी।
कौन है रासिख सलाम?

दक्षिण कश्मीर के छोटे से गाँव कुलगाम से आने वाले सलाम ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। 17 साल के इस गेंदबाज ने अभी तक कोई भी उम्र श्रेणी की क्रिकेट नहीं खेली है। इसके बाद भी उन्हें जम्मू और कश्मीर टीम के लिए खेलने का मौका मिला गया।
रासिख की बेस प्राइस 20 लाख रूपये हैं। मुंबई इंडियंस ने उन्हें ट्रायल पर बुला था और हो सकता है उन्हें अपने साथ शामिल भी कर ले। मुंबई की टीम में कई बड़े खिलाड़ी हैं और वह रासिख को एक बेहतर क्रिकेटर बनने में काफी मदद कर सकते हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019 की नीलामी में हिस्सा लेगा इरफ़ान पठान द्वारा तैयार किया गया जम्मू और कश्मीर का 17 वर्षीय गेंदबाज appeared first on SportzWiki Hindi.