Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक नजर में देखें आईपीएल 2019 की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पूरा किया 25 खिलाड़ियों का कोटा, ये रही टीम

आईपीएल की नीलामी खत्म हो गई है. इस बार जहाँ कई बड़े नामों को नीलामी में किसी भी टीम ने ख़रीदा है. वहीं दूसरी तरफ कई अनजान चेहरे करोड़पति हो गए है. वही हार बार की तरह इस बार भी दिल्ली की टीम ने आईपीएल की शुरुआत से पहले टीम को संतुलित करने का प्रयास किया.

आप को बता दें कि दिल्ली की टीम ने इस बार अपने नाम में बदलाव किया है. दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल हो गई है. वही इस बार भी दिल्ली की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है.

जानिए इस बार नीलामी में दिल्ली ने क्या किया ख़ास 

नए नाम के साथ दिल्ली की टीम इस बार नीलामी के मैदान पर थी. उसके पास 5 विदेशी और 10 देसी खिलाड़ियों के साथ कुल 15 खिलाड़ी थे. वह नीलामी में 3 विदेशी और 7 देसी खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते थे, उसके पास कुल 25.50 करोड़ रुपये खरीदारी के लिए थे.

इस बार दिल्ली ने नीलामी में सबसे ज्यादा हनुमा विहारी को ख़रीदा था. इसके अलावा उन्होंने इस बार सबसे बड़ी बोली साउथ अफ्रीका के इन्ग्राम पर लगाईं है. दिल्ली की टीम ने उन्हें  6.4 करोड़ रुपये रुपये में टीम से जोड़ा है. उनका प्रदर्शन हाल में ही लीग क्रिकेट में काफी शानदार रहा है. ऐसे में उनके होने से टीम का मिडिल आर्डर मजबूत हुआ है.

भारतीय खिलाड़ी (17): श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋषभ पंत, अमित मिश्रा, आवेश खान, हर्षल पटेल, राहुल तेवतिया, जयंत यादव, मनजोत कालरा, पृथ्वी शॉ, हनुमा वीहारी, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा, अंकुश बैंस, नाथू सिंह, जलज सक्सेना, बंडारु अय्यप्पा

 विदेशी खिलाड़ी (8): कोलिन मुनरा, संदीप लामिछाने, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, क्रिस मॉरिस, कॉलिंग इंग्रम, शरफेन रदरफोर्ड, कीमो पाउल

किन खिलाड़ियों को खरीदा

  • हनुमा विहारी (भारत)- 2 करोड़ रुपये 
  • अक्षर पटेल (भारत)- 5 करोड़ रुपये
  • ईशांत शर्मा (भारत)- 1.1 करोड़ रुपये
  • अंकुश बैंस (भारत)- 20 लाख रुपये
  • नाथू सिंह (भारत)- 20 लाख रुपये
  • कॉलिंग इंग्रम (न्यूजीलैंड)- 6.4 करोड़ रुपये
  • शरफेन रदरफोर्ड (वेस्ट इंडीज)- 2 करोड़ रुपये
  • कीमो पाउल- 50 लाख रुपये
  • जलज सक्सेना- 20 लाख रुपये
  • बंडारु अय्यप्पा- 20 लाख रुपये

The post एक नजर में देखें आईपीएल 2019 की नीलामी के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पूरा किया 25 खिलाड़ियों का कोटा, ये रही टीम appeared first on SportzWiki Hindi.