2019 में होने वाले विश्व कप को लेकर कई क्रिकेट के दिग्गज अपनी-अपनी राय रख रहें हैं. क्योंकि 2019 विश्व कप में अब काफी समय नहीं बचा है. बता दें, इस बार विश्व कप इंग्लैंड में होने वाला है. इस विश्व कप की सबसे प्रबल दावेदार भी इंग्लैंड भी मानी जा रही है. क्योंकि जिसप्रकार का प्रदर्शन इस टीम ने बीते सालों में किया है. वो काबिले तारीफ है.
भारत है 2019 विश्व कप जितने की प्रबल दावेदार

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने कहा कि दो बार की चैंपियन भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप का खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी.दरअसल, चोपड़ा ने शनिवार को एक मॉल में आईसीसी विश्व कप ट्रॉफी टूर के तहत आयोजित कार्यक्रम में कहा, ‘हां, अभी विश्व कप में थोड़ा समय है लेकिन इस समय मुझे लगता है कि भारतीय टीम इस खिताब को उठाएगी.उनके पास वह सबकुछ है जो ट्रॉफी जीतने के लिए चाहिए.’
इस टीम में काफी कुछ है जो इसे दावेदार बनाता है

‘इस टीम में काफी कुछ है जो इसे दावेदार बनाता है.टीम की गेंदबाजी शानदार है और कुछ बेहतरीन बल्लेबाज है.तो कई चीजें टीम इंडिया के पक्ष में है और उम्मीद है कि इंग्लैंड की सरजमीं टीम के लिए अच्छी साबित होगी जैसा पिछली दो चैंपियन ट्राफी में हुआ.एक बार हम विजेता हुए और एक बार उपविजेता.उम्मीद है कि 2019 में ही हम ट्रॉफी उठाएंगे.’ आकाश ने कहा
रायुडू के द्वारा चौथे स्थान पर खेलने के बारे में क्या बोले आकाश

33 साल के अंबाती रायुडू के द्वारा चौथा स्थान पर अपना दावा लगभग पक्का करने पर चोपड़ा ने कहा,’हमने इस स्थान पर लगभग 12 बल्लेबाजों को आजमाया लेकिन लगता है कि रायुडू ने इस जगह को पक्का कर लिया है.मेरे विचार से वह इंग्लैंड में चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करेंगे.’चोपड़ा ने कहा कि कप्तान विराट कोहली की आईपीएल के दौरान गेंदबाजों को विश्राम देने की मांग पर बीसीसीआई को विचार करना चाहिए. इस समय भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. जहाँ 6 दिसंबर से उनको ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी हैं.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी, इस टीम को बताया 2019 विश्व कप जीतने का प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.