Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 में इन बड़े नामों पर नही लगी बोली, मैकुलम और स्टेन समेत ये दिग्गज रह गए खाली हाथ

आईपीएल 2019 के लिए हुई नीलामी में 351 खिलाड़ियों पर बोली लगी. इस बोली में सिर्फ 70 खिलाड़ी ही खरीदे जाने थे. ऐसे में जाहिर है, कई खिलाड़ियों को इस रेस से बाहर रहना था. लेकिन इस नीलामी में कई बड़े खिलाड़ियों पर किसी भी टीम ने दांव नहीं लगाया. इनमें कोरी एंडरसन, डेल स्टेन जैसे बड़े नाम हैं. इन खिलाड़ियों को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. आईपीएल नीलामी में 60 खिलाड़ी बिके. इसमें 40 भारतीय और 20 विदेशी हैं.

इन बड़े स्टार्स को नही मिला कोई खरीददार

आईपीएल में हमेशा से ही कई बड़े नामों को खेलने का मौका नही मिलता है. इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है. अगर लिस्ट की बात करें तो इस बार डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, कुसाल परेरा, मुश्फिकुर रहीम, ल्यूक रोंची, जेसन होल्डर, परवेज रसूल, कोरी एंडरसन, एंजेलो मैथ्यूज, जेम्स नीशम, हाशिम अमला, सौरभ तिवारी, शॉन मार्श, उस्मान ख्वाजा, रजनीश गुरबानी, इशान पोरेल, क्रिस जॉर्डन, क्रिस वोक्स, ब्रेंडन मैक्कलम, एलेक्स हेल्स, चेतश्वर पुजारा, मनोज तिवारी, कैस अहमद, सत्यजीत बच्चव, राउली रुसो, मनप्रीत ग्रेवाल और डेनियल क्रिस्टी जैसे बड़े नाम थे.

इस युवा खिलाड़ियों को भी नही मिला है मौका 

युवा खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा चौंकाया रजनीश गुरबानी ने. उन्हें लगातार दूसरे साल किसी भी टीम ने नहीं खरीदा. गुरबानी घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं. पिछले रणजी सीजन में वह विदर्भ की जीत में सबसे बड़े हीरो थे. लेकिन इस बार भी वह बिना बिके रह गए.

अगर युवा खिलाड़ियों की बात करें तो इस बार अभिमन्यु मिथुन, विनय कुमार, गिलेन फिलिप्स, रिषि धवन, रीजा हैंड्रिक, हजरतउल्ला जजाई,  रवि साई किशोर, केसी करिअप्पा, जहीर खान पक्तीन, युवराज चुडास्मा, जे सुचित, तुषार देशपांडे, चामा मिलिंद, अनिकेत चौधरी, अरुण कार्तिक, केएस भारत, अंकुश बैंस, अनुज रावत, बाबा इंद्रजीत, शेल्उन जैकसन, आयुष बदोनी, अरमान जाफर,  अंकित बावने, सचिन बेबी, फवाद अहमद, कैरी पियरे, एडम जम्पा, राहुल शर्मा, बेन मैकडरमोट, नमन ओझा, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रवीण दुबे, मयंक डागर, ललित यादव, तन्मय मिश्रा, स्वप्निल सिंह, सैराज पाटिल, करणवीर कौशल, लॉरी ईवांस, लुईस ग्रेगरी, पेट्रिक ब्राउन, अली खान, हिमांशु राणा, बाबा अपराजित, केदार देवधर, विष्णु विनोद, संदीप वारियर जैसे युवा खिलाड़ियों को मौका नही मिला. 

The post आईपीएल 2019 में इन बड़े नामों पर नही लगी बोली, मैकुलम और स्टेन समेत ये दिग्गज रह गए खाली हाथ appeared first on SportzWiki Hindi.