ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। उन्होंने नीलामी में ही अपना नाम नहीं दिया। पिछले आईपीएल में वह दिल्ली डेयरडेविल्स का हिस्सा थे, लेकिन इस बार उन्हें रिलीज कर दिया गया था। आईपीएल 2018 में उनका प्रदर्शन भी उम्मीद की मुताबिक नहीं रहा था।
टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहते हैं

सीमित ओवरों के खिलाड़ी माने जाने वाले मैक्सवेल वनडे और टी-20 में ऑस्ट्रेलिया टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में उनका प्रदर्शन शानदार रहा थे लेकिन टेस्ट मैचों में कुछ खास रिकॉर्ड नहीं है।
इसके बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू भी भारत के खिलाफ ही किया था लेकिन अभी तक 5 साल में वह सिर्फ 7 टेस्ट मैच ही खेल पाए हैं। अब वह टेस्ट टीम मेंजगह बनाना चाहते हैं।
आईपीएल छोड़ने का फैसला लेना मुश्किल

टी-20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में शामिल होने के बाद भी ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। इसके सबसे बड़ी वजह है कि वह टेस्ट मैच खेलना चाहते हैं। मेलबोर्न के एक न्यूज पेपर को दिए इंटरव्यू में उन्हें कहा
“यह एक बहुत स्पष्ट संकेत है कि मैं अभी भी टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता हूं। आईपीएल जैसे टूर्नामेंट में नाम नहीं देना एक बड़ा फैसला और कठिन निर्णय था।”
टीम में वापसी करना चाहते हैं

मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। अभी कंगारू टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है और पहले टेस्ट में हार मिल चुकी है। टीम के दो प्रमुख खिलाड़ियों पर बैन लगने की वजह से प्रदर्शन में काफी गिरावट आई है। इसके बाद भी टीम में मैक्सवेल को जगह नहीं मिली लेकिन उम्मीद है कि जल्द मौका मिलेगा।
उन्हें कहा
“ऐसा कुछ नहीं है जो आप हल्के ढंग से करते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट खेलने का विचार फिर भी गहरा है। मैं बेहद टीम में जगह बनाना चाहता हूं और मुझे अभी भी लगता है कि ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम देने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है।”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप नहीं बल्कि इस वजह से आईपीएल 2019 में नहीं खेलना चाहते हैं ग्लेन मैक्सवेल, नीलामी से वापस लिया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.