आईपीएल का आगामी सीजन शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। आईपीएल को देश की सबसे बड़ी लीग माना जाता हैं। इंडियन प्रीमियर लीग का जितना इंतज़ार क्रिकेट के दर्शंकों को होता हैं उससे कही ज्यादा उत्साह खिलाड़ियों के अंदर भी देखा जाता हैं।
आईपीएल की नीलामी के दौरान खिलाड़ियों को टीमें एक मोटी रकम के साथ अपनी टीम में शामिल करती हैं। बता दें आगामी आईपीएल सीजन 12 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसंबर को जयपुर में होगी।
इस साल कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा बिकेगा। इसको लेकर चर्चाएं बहुत तेज़ हो गयी हैं। इस साल नीलामी में सबको ये उम्मीद हैं कि कोई न कोई नया सामने आएगा। तो आइए इसी कड़ी में एक नजर डालते हैं ऐसे खिलाड़ियों पर जिन पर होगी इस साल सबकी नजरें
वरुण चक्रवर्ती

सबसे पहला नाम इस कड़ी में तमिलनाडू के वरुण चक्रवर्ती का आता हैं। ये खिलाड़ी इस नीलामी के दौरान एक स्टार खिलाड़ी बन सकते हैं। बता दे इस खिलाड़ी ने तमिलनाडू प्रीमियर लीग और विजय हजारे ट्राॅफी में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिया था।
वरुण ने टीएनपीएल में महज 240 गेंदें फेंकी थी। जिसमें इनकी 125 गेंदें डाॅट रहीं थी। इतना ही नहीं इस लीग में सबसे अच्छा 4.7 इकोनाॅमी रेट वरुण का था। इस खिलाड़ी ने विजय हजारे ट्राॅफी के ग्रुप स्टेज में सबसे ज्यादा चटकाए थे।
बता दे इस मैच के दौरान इस खिलाड़ी ने 4.23 की इकोनाॅमी के साथ 22 विकेट चटकाएं थे। इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ये उम्मीद लगाई जा रही हैं कि ये इस आईपीएल के दौरान सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो सकते हैं।
शिमरोन हेटमाॅयर

इस सूची में दूसरा नाम आता हैं शिमरोन हेटमेयर नाम के इस खिलाड़ी ने अक्टूबर में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। इतना ही नहीं हेटमाॅयर इस मैच के दौरान सबसे ज्यादा रन इकट्ठा करने वाले बल्लेबाज बने थे।
बता दे इस खिलाड़ी ने इन मैचों के दौरान 51.80 की औसत रेट के साथ 259 रन अपने नाम किए थे। बता दे इस खिलाड़ी की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत यह हैं कि , वह स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ बाॅल को स्टैंड में आसानी से पहुंचा देते हैं।
इनके बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस साल आईपीएल नीलामी के दौरान ये खिलाड़ी थोड़े महंगे बिक सकते हैं।
ओशेन थॉमस

इस कड़ी में तीसरा नाम आता हैं वेस्टइंडीज के युवा तेज गेंदबाज ओशेन थॉमस का। यह खिलाड़ी लंबे होने के साथ -साथ तेज़ गेंदबाजी करने में भी माहिर हैं। इसकी गेंदबाजी की रफ़्तार ही सबसे बड़ी खासियत हैं।
बता दे इस खिलाड़ी ने अभी महज दो महीने पहले ही भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में धमाकेदार गेंदबाजी की थी। महज 21 साल के इस तेज़ गेंदबाज के नाम 17 टी-20 मैचों में 26 विकेट दर्ज हैं।
शिवम दुबे

इस सूची ने तीसरा नाम आता हैं। भारतीय ऑल राउंडर शिवम दुबे का। वैसे बता दें आईपीएल में सबसे ज्यादा महंगे ऑल राउंडर ही बिकते हैं। क्रुणाल पांड्या और विजय शंकर इसका बेहतरीन उदाहरण हैं।
इस खिलाड़ी ने मुंबई टी -20 में प्रवीण तांबे के एक ओवर के दौरान पांच छक्के लगाकर अपना परिचय दिया था। इतना ही नहीं रणजी ट्राॅफी में गुजरात के खिलाफ शिवम की 128 गेंदों में 110 रन बनाये थे। इस खिलाड़ी ने कर्नाटक के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट अपने नाम किये थे।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: ये चार खिलाड़ी आईपीएल नीलामी में बिक सकते हैं सबसे महंगे, चौथे पर है सबकी नजरें appeared first on SportzWiki Hindi.