आईपीएल 2018 नीलामी में उस समय सभी को हैरानी हुई थी. जब आईपीएल के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज लसिथ मलिंगा को आईपीएल नीलामी में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा.
सभी को उम्मीद थी, कि आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम लसिथ मलिंगा के लिए आरटीएम कार्ड का इस्तेमाल करेगी, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने ऐसा नहीं किया और सभी टीमों की तरह मुंबई इंडियंस की टीम ने भी लसिथ मलिंगा को आईपीएल नीलामी से नजरंदाज किया था.
आईपीएल 2019 की नीलामी में है मलिंगा शामिल

आपकों बता दें, कि आईपीएल 2019 की नीलामी आज 18 दिसंबर को जयपुर में होने वाली है. इस आईपीएल नीलामी का हिस्सा लसिथ मलिंगा भी है.
आपकों बता दे, कि आईपीएल 2018 में लसिथ मलिंगा मुंबई इंडियंस के मेंटोर थे, लेकिन इस आईपीएल में वह बतौर खिलाड़ी खेलना चाहते हैं.
कोचिंग स्टाफ और श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के फैसले के बाद ही ले पाएंगे हिस्सा

आपकों बता दे, श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशांथा ने अपनी एक मेल से साफ़ कर दिया है, कि आईपीएल 2019 में उनकी भागीदारी का निर्णय कोचिंग स्टाफ और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया जाएगा.
श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता अशांथा ने कश्मीर टाइम्स से बात करते हुए अपने एक बयान में कहा, ”आईपीएल 2019 में मलिंगा की भागीदारी का निर्णय कोचिंग स्टाफ और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड द्वारा लिया जाएगा.
हम 2019 विश्व कप के लिए मलिंगा को टीम का कप्तान बनाने की योजना बना रहे हैं, इसलिए हम उनका इस्तेमाल एक योजनाबद्ध तरीके से करना चाहते है. कोचिंग स्टाफ और श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की चर्चा के बाद ही मलिंगा के आईपीएल में खेलने की एनओसी जारी की जायेगी.”
विश्व कप 2019 में कर सकते है श्रीलंका की कप्तानी

अशांथा ने कश्मीर टाइम्स से बात करते हुए अपने बयान में आगे कहा, “35 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मलिंगा को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है. यदि वह अपनी फिटनेस बनाए रखता है और अच्छे प्रदर्शन के साथ खेलना जारी रखता है, तो वह निश्चित रूप से विश्व कप खेल सकता है और टीम की कप्तानी भी कर सकता है.”
उन्होंने आगे कहा, कि
“हमारी वर्तमान नीति के अनुसार, हम लंबे समय तक कप्तान नियुक्त नहीं करते हैं. हमारा अगला दौरा दक्षिण अफ्रीका है, जहां फिर से मलिंगा के प्रदर्शन और फिटनेस की समीक्षा की जाएगी. हमने कोच चंडीका हैथरुसिंघे से फीडबैक के बाद ही मलिंगा को कप्तान नियुक्त किया है.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले ही लसिथ मलिंगा के प्रशंसको के लिए आई बुरी खबर, सिर्फ इस शर्त पर खेल सकेंगे आईपीएल appeared first on SportzWiki Hindi.