मनोज तिवारी ऐसे खिलाड़ी है. जिन्हें शतक लगाने के बावजूद भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था. मनोज तिवारी ने साल 2011 की भारत और वेस्टइंडीज की पांच मैचों की वनडे सीरीज के पांचवे वनडे मैच में एक शानदार शतक लगाया था.
उन्होंने चेन्नई के चैपक क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम के लिए 11 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 126 गेंदों में 104 रन का नाबाद शतक लगाया था, लेकिन उनके इस शतक के बावजूद उन्हें बाहर कर दिया गया था.
शतक बनाने के बावजूद 14 मैचों तक नहीं मिली थी प्लेइंग इलेवन में जगह

बता दें, कि 11 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक बनाने के बाद वह कुल 14 वनडे मैचों तक भारतीय टीम के साथ थे, लेकिन एक भी मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था.
वह ऑस्ट्रेलिया में खेली गई भारत, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की ट्राई सीरीज में भी टीम में शामिल थे. वहीं एशिया कप 2012 में भी उन्हें जगह मिली थी.
वहीं श्रीलंका के खिलाफ साल 2012 में हुई वनडे सीरीज के दौरान भी वह भारत की 15 सदस्यी टीम में शामिल थे, लेकिन इस दौरान भारत ने कुल 14 वनडे मैच खेले थे, लेकिन उन्हें एक भी वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी गई.
आईपीएल 2019 की नीलामी में हुए अनसोल्ड
मनोज तिवारी
आपकों यह भी बता दे, कि आईपीएल 2019 की नीलामी में मनोज तिवारी का बेस प्राइज 50 लाख रूपये था, लेकिन उन्हें खरीदने में किसी भी टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई. उनकी दो बार आईपीएल 2019 में नीलामी लगी, लेकिन दोनों बार ही मनोज तिवारी अन्सोल्ड रहे है.
आखिर मुझसे क्या गलत हुआ है?

मनोज तिवारी ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, “पता नहीं आखिर मुझसे क्या गलत हुआ है ? मैंने टीम के लिए शतक लगाया और मुझे मैन ऑफ़ द मैच से नवाजा गया, लेकिन इसके बाद अगले 14 मैचों में मुझे प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया.
आईपीएल 2017 में मेरा प्रदर्शन अच्छा था. मैं उस आईपीएल में कई अवार्ड जीते, लेकिन मुझे इस नीलामी में नहीं खरीदा गया, आखिर मेरी गलती क्या है ?”
यहाँ देखे मनोज तिवारी का ट्वीट
Wondering wat went wrong on my part after getting Man of a match award wen I scored a hundred 4 my country and got dropped for the next 14 games on a trot ?? Looking at d awards which I received during 2017 IPL season, wondering wat went wrong ??? pic.twitter.com/GNInUe0K3l
— MANOJ TIWARY (@tiwarymanoj) December 18, 2018
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 की नीलामी में ना बिकने के बाद मनोज तिवारी की आँखे हुई नम, कहा क्यों हो रहा ऐसा सलूक appeared first on SportzWiki Hindi.