वर्ल्ड कप शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के कुछ समय बाद ही वर्ल्ड कप के इस विशाल टूनामेंट का आयोजन किया जायेगा। वर्ल्ड कप के टूनामेंट की शुरुआत 30 मई से होगी और यह 14 जुलाई तक खेला जाएगा।
जिसमें भारत सहित दुनिया की महज 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे वनडे क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट विश्व कप 2019 के लिए इसमें भाग ले रही सभी 10 टीमों के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के नाम और उनके आंकड़े, जिसे देखकर आप आसानी से अंदाजा लगा पाएंगे कि मौजूदा 10 टीमों में से किस टीम के पास वर्ल्ड कप में सबसे खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मौजूद हैं। तो आइए जानते हैं।
भारत

जैसा कि सभी जानते हैं कि मौजूदा समय में भारतीय टीम अपने जबरदस्त फॉर्म में चल रही हैं। अभी कुछ समय पहले ही वेस्टइंडीज के साथ सीरीज में अपनी जीत का झंडा लहराया था, तो अब वहीं इस समय यह टीम ऑस्ट्रेलिया के साथ टेस्ट मैचो की सीरीज खेलने में व्यस्त चल रही हैं। इन चार टेस्ट मैचों की श्रंखला में से दो टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।
जिसके बाद से ही दोनों टीमें 1 -1 की बराबरी पर चल रही हैं। वर्तमान में भारतीय टीम के पास वनडे और टी-20 क्रिकेट में रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे तूफानी ओपनर मौजूद हैं। जो किसी भी समय गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। जबकि तीसरे नंबर पर कोहली मौजूद हैं जो इस वक्त वर्ल्ड क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज हैं।
इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम से टॉप बल्लेबाजों की लिस्ट में जॉस बटलर ,एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय जैसे आक्रामक बेहतरीन मौजूद हैं। जो किसी भी विरोधी टीम के बेहतरीन गेंदबाजों को आसानी से चुनौती दे सकते हैं।
साउथ अफ्रीका

साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में से एक माना जाता हैं। मौजूदा समय में इस टीम के पास हाशिम अमला, फाफ डू प्लेसिस और क्विंटन डिकॉक जैसे दिग्गज बल्लेबाज टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए मौजूद हैं। जोकि अच्छे अच्छे गेंदबाजों को एक शानदार चुनौती दे सकते हैं।
न्यूजीलैंड

न्यूजीलैंड की टीम के पास भी बेहतरीन बल्लेबाजों की कमी नहीं हैं। बता दें इस टीम के पास केन विलियमसन, कॉलिन मुनरो और मार्टिन गुप्टिल जैसे काफी खतरनाक और आक्रामक बल्लेबाज मौजूद है।
पाकिस्तान

विश्वकप जीतने वाली टीमो में पाकिस्तान की टीम को भी एक मजबूत दावेदार माना जाता हैं। पाकिस्तान की टीम के पास बाबर आज़म ,फकर ज़मान और अज़हर अली जैसे कई खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मौजूद हैं। जो अपनी टीम को आसानी से जीत दिलवा सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया

इस टीम के बल्लेबाजों को लाइनअप के लिए सबसे बेहतरीन माना हैं। इस टीम के पास वर्ल्ड अप में बल्लेबाजी कराने के लिए बेहतरीन बल्लेबाज मौजूद हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास स्टीव स्मिथ ,आरोन फिंच और डेविड वार्नर जैसे बेहद खतरनाक बल्लेबाज़ मौजूद हैं।
बांग्लादेश

इस टीम के पास वर्ल्ड कप में खिलाने के लिए कई सारे शानदार बल्लेबाज मौजूद हैं। जिसमें तमीम इकबाल ,शाकिब अल हसन ,सब्बीर रहमान जैसे खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आते हैं।
श्रीलंका

इस टीम के पास भी काफी बेहतरीन बल्लेबाज टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मौजूद हैं। जिनमें उपुल थरंगा,कुसल मेंडिस और कुसल परेरा के नाम प्रमुख हैं। जो किसी भी समय बेहतरीन बल्लेबाजी कर सकते हैं।
वेस्टइंडीज

इस टीम को वैसे भी टी-20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों की टीम माना जाता हैं। इस टीम के पास वर्ल्ड कप में मार्लोन सैम्युल्स ,क्रिस गेल,आंद्रे रसेल और एविन लुईस जैसे दिग्गज बल्लेबाज इस टीम के साथ मौजूद हैं। जो की किसी भी टीम के गेंदबाज़ की धज्जियां आसानी से उड़ा सकते हैं।
अफगानिस्तान

बता दें नई टीम अफगानिस्तान के पास भी कई सारे टॉप ऑर्डर में अच्छे बल्लेबाज मौजूद हैं। जिनमें मोहम्मद शहजाद, राशिद खान, रहमत शाह और उस्मान खान के नाम प्रमुख हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विश्व कप 2019: देखें किस टीम के पास है सबसे खतरनाक टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, जो शुरुआत में ही छीन लेंगे मैच appeared first on SportzWiki Hindi.