आईपीएल 2019 के लिए सभी टीमो ने अपनी-अपनी टीमो का चयन कर लिया है. इस आईपीएल नीलामी में कई ऐसे बड़े नाम थे जो नीलामी के दौरान बिक नहीं पाए. जैसे एलेक्स हेल्स, ब्रेंडन मैकुलम लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको फ्रेंचाइजियों ने खरीद कर सबको आश्चर्य में डाल दिया. आइए ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में आपको बताते हैं, जिन्हें खरीदकर फ्रेंचाइजियों को आईपीएल 2019 में घाटे का सौदा साबित हो सकता है.
1. अक्षदीप नाथ- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

पहले दौर में अनसोल्ड रहने के बाद, अक्षदीप नाथ ने सोचा भी नही होगा की 3.6 करोड़ की बड़ी रकम वो हासिल कर पाएंगे. उत्तर प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज को आरसीबी ने अपने साथ जोड़ा. बता दें, उनके टीम में विकेट कीपरों की कमी थी. भले ही अक्षदीप घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते रहे हैं, लेकिन उनके टी 20 नंबर शानदार नहीं हैं.
उन्होंने टी-20 में 23.45 की औसत और 122.66 के स्ट्राइक-रेट से रन बनाए हैं. 25 वर्षीय इस बल्लेबाज ने गुजरात लायंस और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए पहले आईपीएल खेला है. लेकिन 6 मैचों में सिर्फ 29 रन बनाए हैं. इसलिए इस खिलाड़ी पर इतना पैसा लगाना किसी को समझ नही आया.
2.ओशेन थॉमस- राजस्थान रॉयल्स

सीपीएल 2018 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद उनको वेस्टइंडीज के तरफ से खेलने का मौका मिला. 21 वर्षीय इस गेंदबाज ने भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया. जिसके कारण उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ की कीमत पर खरीदा. अपने युवा अंतरराष्ट्रीय करियर में, उन्होंने अपनी लय को खोजने के लिए संघर्ष किया है.
थॉमस ने 6 टी 20 अंतरराष्ट्रीय में 9.7 की इकॉनमी से रन दिए है. आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों के खिलाफ गेंदबाजी करना इस गेंदबाज के लिए एक बड़ी चुनौती होगी.
3.रिद्धिमान साहा- सनराइजर्स हैदराबाद

साहा ने पिछले सीजन में सनराइजर्स के लिए लगभग हर जगह पर बल्लेबाजी की, लेकिन बल्ले से ज्यादा कुछ नहीं कर सके. उन्होंने 11 मैचों में 15.25 की औसत से 122 रन बनाए. इसके अलावा, भारतीय टेस्ट टीम से भी चोट के कारण बाहर चल रहे हैं. साहा का चयन सनराइजर्स को इस बार कहीं भारी ना पड़ जाए.
4.कॉलिन इनग्राम – दिल्ली कैपिटल्स

भारतीय प्रशंसकों ने उनका नाम शायद पहले नहीं सुना होगा, लेकिन कॉलिन इनग्राम दुनिया भर की विभिन्न टी 20 लीगों में एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. उन्होंने सीपीएल में 8 मैचों में 402 रन बनाए. लेकिन इस खिलाड़ी को भारतीय पिचों पर खेलने का अनुभव नहीं प्राप्त है.ये दिल्ली के लिए घाटे का सौदा साबित हो सकता है.
5. मोहित शर्मा- चेन्नई सुपर किंग्स

मोहित शर्मा पिछले तीन वर्षों में किंग्स इलेवन पंजाब टीम का हिस्सा रहे हैं. इस हरियाणा के तेज गेंदबाज ने 2018 में बढ़िया प्रदर्शन करने में असफल रहें.
उन्होंने 9 मैचों में सिर्फ 7 विकेट लिए और 10.85 की इकॉनोमी से रन दिए और इसी वजह से पंजाब की टीम ने इनको रिलीज कर दिया. अब ये देखना होगा चेन्नई के लिए खेलते हुए ये कैसा प्रदर्शन करते हैं. या टीम द्वारा लगाए गए दाव को गलत साबित करते हैं.
6. सैम कुरन- किंग्स इलेवन पंजाब

नीलामी में सैम कुरन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने. उनको सात करोड़ 2 लाख में टीम ने अपने साथ जोड़ा. टेस्ट क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है. 20-वर्षीय इस खिलाड़ी का टी 20 रिकॉर्ड उतना शानदार नहीं रहा है. टी 20 में उनका औसत 15.93 और स्ट्राइक-रेट 118.90 का है.
कर्रन ने 47 मैचों में महज 42 विकेट लिए हैं, जिनमे 8.24 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से रन दिए हैं. ये रिकॉर्ड देख कहीं पंजाब को कुरन का टीम में लेना कहीं घाटे का सौदा ना साबित हो जाए.
7. कार्लोस ब्रैथवेट-कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स ने कार्लोस ब्रैथवेट को नीलामी में 5 करोड़ देकर खरीदा. 14 आईपीएल मैच में, 30 वर्षीय इस खिलाड़ी ने 15.45 से नीचे के औसत से सिर्फ 170 रन बनाए हैं.
गेंद के साथ, 8.9 रन प्रति ओवर की खराब इकॉनमी से रन दिए हैं. इसके अलावा, केकेआर के पास पहले से ही आंद्रे रसेल और सुनील नरेन जैसे हरफनमौला खिलाड़ी हैं और ब्रैथवेट पर इतना खर्च करना समझ से परे है.
8. युवराज सिंह- मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस ने बहुत सारे दिल जीते जब उन्होंने नीलामी में भारत के सबसे महान सीमित ओवर के क्रिकेटरों युवराज सिंह को खरीदा. युवराज कई बार अनसोल्ड रहे, लेकिन आखिरकार मुंबई इंडियंस ने उन्हें 1 करोड़ देकर अपने टीम में शामिल किया.जबकि युवराज देश के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं तब उनको खरीदार क्यों नहीं मिले.
उन्होंने 24.78 के साधारण औसत से पूरे आईपीएल में रन बनाए हैं. युवराज को खरीदने का फ़ैसला फ्रैंचाइज़ी के फैन बेस को बढ़ाने के प्रयास के रूप में अधिक दिखता है, क्योंकि वर्तमान फॉर्म के आधार पर, युवराज एक बल्लेबाज के रूप में टीम में लेना समझ नहीं आता है. युवराज इस समय 37 साल के हैं और आईपीएल 2019 शानदार प्रदर्शन कर उनको क्रिकेट से अलविदा कह देना चाहिए.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: नीलामी के दौरान हर टीम ने खरीदे हैं ऐसे खिलाड़ी, जो उनके लिए साबित होंगे घाटे का सौदा appeared first on SportzWiki Hindi.