भारतीय क्रिकेट में इन मौजूदा कुछ महीनों में एस के एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी मिले हैं। इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। हाल में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से कुछ खिलाड़ियों ने तो भारतीय टीम में डेब्यू का मौका पाया तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो डेब्यू का मौका पाने से चूक गए।
इन पांच खिलाड़ियों को मिल सकता है 2019 में डेब्यू का मौका
लेकिन ये खिलाड़ी जो इस साल भले ही अपने डेब्यू का नहीं पा सके लेकिन माना जा रहा है, कि आने वाले साल 2019 में ये खिलाड़ी डेब्यू करने में कामयाब हो जाएंगे।
तो आज आपके सामने हम उन पांच खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं जो साल 2019 में भारतीय टीम के लिए डेब्यू करना का मौका पा सकते हैं।
नीतिश राणा
दिल्ली के प्रतिभाशाली बल्लेबाज नीतिश राणा ने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से पिछले कुछ समय से खासा प्रभावित किया है। नीतिश राणा ने आईपीएल के साथ ही घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया है।

पिछले दो आईपीएल सीजन से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे नीतिश राणा को 2018 में भारतीय टीम के लिए मौका मिलते-मिलते रह गया लेकिन माना जा रहा है कि अगले साल नीतिश राणा को डेब्यू का मौका मिलना संभव है।
शुभमन गिल
इस साल भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन कर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के पुरस्कार से नवाजे गए शुभमन गिल का प्रदर्शन खासा प्रभावशाली रहा है।

शुभमन गिल ने अपने प्रदर्शन से इसके बाद तो आईपीएल के साथ ही इस रणजी सीजन में भी अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। शुभमन गिल भले ही इस साल तो भारतीय टीम में डेब्यू से चूक गए हो लेकिन अगले साल यानि 2019 में शुभमन गिल के लिए शुभ डेब्यू हो सकता है।
शिवम मावी
उत्तर प्रदेश के 18 साल के युवा तेज गेंदबाज शिवम मावी ने इस साल आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में अपने शानदार प्रदर्शन से हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

शिवम मावी को अपने इसी प्रदर्शन के दम पर उन्हें केकेआर की फ्रेंचाइजी ने अपने पाले में शामिल किया जहां उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की। शिवम मावी के प्रदर्शन को देखते हुए अगले साल उनको अपने करियर के आगाज को मौका मिल सकता है।
आवेश खान
मध्यप्रदेश के युवा तेज गेंदबाज आवेश खान ने पिछले कुछ समय से शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया है। आवेश खान ने अपनी गेंदबाजी रफ्तार से बहुत ही इंप्रेशन छोड़ा है।

आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे आवेश खान के कुछ साथी खिलाड़ी तो टीम इंडिया में डेब्यू कर चुके हैं लेकिन अब आने वाला साल उनके लिए डेब्यू करने की सौगात लेकर आ सकता है।
प्रसिद्ध कृष्णा
कर्नाटक के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पिछले करीब एक साल से काफी प्रसिद्ध हो चले हैं। इस तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन से ना केवल कर्नाटक टीम बल्कि आईपीएल के साथ ही भारत-ए के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है।

प्रसिद्ध कृष्णा के इस शानदार प्रदर्शन के बाद भले ही इनको इस साल तो डेब्यू करने में कामयाब नहीं रहे लेकिन जिस तरह का प्रदर्शन इनका देखने को मिल रहा है वो अगले साल 2019 में अपने करियर का आगाज कर सकते हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post भारतीय क्रिकेट के ये पांच युवा सितारें साल 2019 में कर सकते हैं अपना डेब्यू appeared first on SportzWiki Hindi.