Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप 2019- ये हैं वो पांच भारतीय खिलाड़ी जो पहली बार खेल सकते हैं भारत के लिए विश्वकप

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में 2019 में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप को लेकर जैसे-जैसे समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे ही सभी टीमों में विश्व कप को लेकर तैयारियां भी जोर पकड़ रही है। जिसमें इस समय तो हर किसी टीम की तैयारी के लिहाज से एक बात सबसे अहम है वो है उनकी टीम का संयोजन…

ये पांच भारतीय खिलाड़ी पहली बार खेलते नजर आएंगे विश्व कप

भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए सबसे दावेदार टीम मानी जा रही है। भारतीय टीम के इस बार विश्व कप जीतने की संभावना भी नजर आ रही है। टीम में कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

कई खिलाड़ी तो भारतीय टीम में एक बार फिर से विश्व कप खेलते नजर आएंगे वहीं टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जो पहली बार विश्व कप खेलने जा रहे हैं। तो आपको बताते हैं 5 खिलाड़ी जो इस बार पहली बार विश्व कप में खेलने उतरेंगे..

केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल का विश्व कप में चुना जाना तय माना जा रहा है। केएल राहुल मौजूदा समय में भारतीय टीम के लिए तीनों ही फॉर्मेट में खेलते नजर आ रहे हैं।

केएल राहुल को भले ही वनडे क्रिकेट में लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पा रहा है लेकिन उनका खेलना इसलिए तय माना जा रहा है क्योंकि उनमें वनडे क्रिकेट खेलने की पूरी काबिलियत मौजूद है।

जसप्रीत बुमराह

भारतीय क्रिकेट टीम में इन समय गेंदबाजी ब्रिगेड में सबसे बड़ा और प्रमुख नाम अगर किसी का लिया जाएगा तो वो हैं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह…. जो अपनी प्रतिभा से भारतीय टीम के अभिन्न अंग बन गए हैं।

जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी ना केवल भारत बल्कि पूरे क्रिकेट जगत में मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। ऐसे में विश्व कप में जसप्रीत बुमराह के बिना तो भारतीय टीम की कल्पना तक नहीं की जा सकती है।

कुलदीप यादव

भारतीय क्रिकेट टीम में इस बार स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी विश्व कप को लेकर अश्विन या जडेजा नहीं बल्कि कुलदीप यादव के कंधों पर होने जा रही है। कुलदीप यादव अपने कमाल के प्रदर्शन से तीनों ही फॉर्मेट में जगह बना चुके हैं।

कुलदीप यादव ने पिछले करीब 1 साल से अपनी स्पिन गेंदबाजी से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। जो भारतीय वनडे टीम में फिरकी के खास हथिहार हो चुके हैं। ऐसे में कुलदीप का विश्व कप खेलना तो पूरी तरह से तय है।

युजवेन्द्र चहल

भारतीय क्रिकेट टीम में जिस तरह से कुलदीप यादव ने अपना स्थान तय किया है उसी तरह से वनडे टीम में उनके साथ युजवेन्द्र चहल भी भारतीय स्पिन विभाग के बहुत खास गेंदबाज बन चुके हैं।

युजवेन्द्र चहल ने अपनी रिस्ट स्पिन गेंदबाजी से वनडे क्रिकेट में कई बड़े बल्लेबाजों को फंसाया है। और अब विश्व कप में भी युजवेन्द्र चहल पर इसी तरह की जिम्मेदारी रहेंगी।

हार्दिक पंड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज हार्दिक पंड्या भले ही इन दिनों चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं है लेकिन ये तय है कि उनके फिट होते ही टीम में स्थान बना लेंगे।

हार्दिक पांड्या

अपने ऑलराउंडर प्रदर्शन से हार्दिक पंड्या ने भी भारत की टीम में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है। ऐसे में इंग्लैंड की पिच को देखते हुए हार्दिक पर तेज गेंदबाजी के साथ ही बल्लेबाजी की बड़ी जिम्मेदारी रहेंगी।

 

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।

The post विश्व कप 2019- ये हैं वो पांच भारतीय खिलाड़ी जो पहली बार खेल सकते हैं भारत के लिए विश्वकप appeared first on SportzWiki Hindi.