Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 की नीलामी के बाद एक नजर में देखें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम

आईपीएल-12 के लिए जयपुर में मंगलवार को खिलाड़ियों की नीलामी पूरी हो गई है.  जहां तकरीबन 350 खिलाड़ियों को अपनी-अपनी टीम में शामिल करने के लिए 8 टीमें बोली लगाने पहुंची थीं. मई में शुरू हो रहे आईसीसी विश्वकप के मद्देनजर कई दिग्गज खिलाड़ियों ने पहले ही आईपीएल से दूरी बना ली है. पिछले 11 साल से ये खिलाड़ी आईपीएल में अपनी चमक बिखेर रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं हैदरबाद की टीम ने इस बार इन खिलाड़ियों पर दांव लगाया है:

जानिए हैदराबाद टीम के बारें में 

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में नीलामी से पहले कुल 20 खिलाड़ी थे. हैदराबाद 2 विदेशी सहित कुल 5 खिलाड़ियों पर दांव लगा सकती थी. उसके पास 9.70 करोड़ रुपये बचे थे. ऐसे में हैदराबाद ने आज सबसे बड़ा दांव इंग्लैंड के स्टाइलिश बल्लेबाज़ जॉनी बेयरस्टो पर लगाया. जॉनी बेयरस्टो इस समय अपने करियर के सबसे अच्छे दौरे से गुजर रहे है.

इसके अलावा उन्होंने इस साल सबसे जल्दी एक हज़ार रन बनाए है. ऐसे में वो टीम में एक सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आएँगे. इसके अलवा टीम में टीम में एक बार फिर से साहा की वापसी हुई है.

साहा काफी लम्बे समय से कंधे की चोट की वजह से बाहर चल रहे थे. इसके अलावा हैदराबाद ने सबको हैरान करते हुए न्यूज़ीलैण्ड के स्टार बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल को भी टीम में शामिल किया है. मार्टिन को पहले दौर की नीलामी में किसी ने भी नही ख़रीदा था.

हालाँकि बाद में उन्हें उनके बेस प्राइज पर खरीद लिया गया था. इसके अलावा हैदराबाद की टीम में इस बार डेविड वार्नर भी वापस आए है. उनके आने से भी टीम को मजबूती मिली है.

भारतीय खिलाड़ी(15):भुवनेश्वर कुमार, दीपक हुड्डा, मनीष पांडे, बासिल थंपी, टी नटराजन, रिकी भुई, संदीप शर्मा, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, श्रीवत्स गोस्वामी, यूसुफ पठान, विजय शंकर, अभिषेक शर्मा, शहबाज नदीम, ऋद्धिमान साहा

विदेशी खिलाड़ी(8): बिली स्टेनलेक, डेविड वॉर्नर, राशिद खान, केन विलियमसन, मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन, जॉनी बेयरस्टो, मार्टिन गुप्टिल

किन खिलाड़ियों को खरीदा

जॉनी बेयरस्टो ( इंग्लैंड)- 2.2 करोड़ रुपये
ऋद्धिमान साहा (भारत)- 1.2 करोड़ रुपये
मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड)- 1 करोड़ रुपये 

The post आईपीएल 2019 की नीलामी के बाद एक नजर में देखें सनराइजर्स हैदराबाद की टीम appeared first on SportzWiki Hindi.