आगामी आईपीएल को शुरू होने में महज कुछ ही महीनों का समय बचा हैं। आईपीएल की इस लीग को देश की सबसे बड़ी लीगों में से एक माना जाता हैं। वैसे आईपीएल एक ऐसा टूनामेंट हैं। जिसे देश का हर खिलाड़ी खेलना चाहता हैं। इस लीग की नीलामी के दौरान हर देश के खिलाड़ियों पर करोड़ों की बोली लगती हैं।
इस लीग के दौरान सभी खिलाड़ी न सिर्फ मोटी राशि कमाते हैं ,बल्कि इस लीग में अच्छा खासा ग्लैमर का तड़का भी देखने को मिलता हैं। जितना इस लीग का इंतज़ार खिलाड़ियों को होता हैं उससे कई ज्यादा इंतज़ार क्रिकेट प्रेमियों को रहता हैं। सिर्फ और सिर्फ आईपीएल के इस मैच को लाइव देखने के लिए क्रिकेट प्रेमी हजारों रूपए टिकट में गवां देते हैं।
वैसे क्रिकेट जगत में कई सारे ऐसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं जो आगामी आईपीएल के इस सीजन में ऑरेंज कप का खिताब अपने नाम कर सकते हैं। ये न सिर्फ रन बनाने ने भी सबसे आगे हैं। बल्कि इन्हें दर्शक काफी ज्यादा पसंद भी करते हैं। तो आइए आज इसी कड़ी में नज़र डालते हैं चार ऐसे बल्लेबाजों पर।
एबी डिविलियर्स

इस कड़ी में सबसे पहला नाम आता हैं दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डिविलियर्स का। ये बात सभी बखूबी जानते हैं कि ये अपनी टीम के अंदर घाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके इस सलामी बल्लेबाज ने आगामी आईपीएल के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
बीते सीजन के दौरान ये अपना कुछ खास प्रदर्शन नहीं दे पाए थे। जिसके चलते अब ये आगामी सीजन में किसी भी तरीके की कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। बता दे ये खिलाड़ी विराट कोहली की कप्तानी के अंदर खेलते हुए दिखाई देते हैं। विलियर्स आईपीएल में काफी बड़े-बड़े हिप लगाने के लिए जाने जाते हैं।
इतना ही नहीं क्रिकेट के दर्शक भी इन्हें देखना पसंद करते हैं। अगर ये इस साल आईपीएल में अपना अच्छा प्रदर्शन देने में कामयाब हो जाते हैं तो 2019 के आईपीएल के लिए ये ऑरेंज कैप के दावेदार बन सकते हैं।
विराट कोहली

भारतीय टीम का ये दिग्गज खिलाड़ी जिस तेज़ी के साथ रन बना रहा हैं। उसको देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वह आगामी आईपीएल के दौरान ऑरेंज कैप का ये खिताब जल्द ही अपने नाम कर सकते हैं।
कोहली ने इस साल बेहतरीन खेल दिखाते हुए काफी मात्रा में रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने अभी हाल ही ने वेस्टइंडीज के साथ संपन हुई सीरीज में दोहरा शतक लगाया था। इतना ही नहीं कोहली इस साल सबसे तेज़ वनडे में 10000 रन पूरे करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
आईपीएल में कोहली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के कप्तान की भूमिका ऐडा करते हुए खेलते हैं। बता दे अब तक इस खिलाड़ी ने आईपीएल के 163 मैचों के दौरान 4948 रन अपने नाम किये है।
ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेट के इस खिलाड़ी का नाम टीम इंडिया के विस्फोटक और बेहतरीन खिलाड़ियों की लिस्ट में लिया जाता हैं। पंत न सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाज हैं बल्कि ये एक अच्छे विकेटकीपर भी हैं।
बता दे पंत इन दोनों भारतीय टीम के साथ ऑस्टेलियाई दौरे पर गए हैं। वैसे आईपीएल के दौरान इस खिलाड़ी को काफी लंबे -लंबे छक्के लगते हुए देखा जाता हैं।
बता दे इस खिलाड़ी ने मौजूदा समय तक आईपीएल के 38 मैचों के दौरान 1248 रन बनाए हैं। इनके प्रदर्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये भी आगामी आईपीएल में ऑरेंज कैप के प्रबल दावेदार हो सकते हैं।
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: ये तीन बल्लेबाज माने जा रहे हैं ऑरेंज कप के प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.