Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019 नीलामी: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किया आईपीएल का बहिष्कार, कई बड़े खिलाड़ियों ने नीलामी में नहीं दिया नाम

आईपीएल 2019 की नीलामी से पहले एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसमें सभी देशों के दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। भारत की तरफ से फ्रेंचाइजी द्वारा रिलीज किये गये दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह समेत अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट और मोहम्मद शमी जैसे नाम शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसम्बर को जयपुर में होगी।

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों ने नहीं दिया नाम

एक हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के नाम देने के बाद भी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ियों ने नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है। इसमें कोलकाता नाईट राइडर्स द्वारा रिलीज किये गये मिचेल स्टार्क का नाम शामिल है।

इसके के अलावा उनके साथ गेंदबाज और मुंबई इंडियंस द्वारा रिलीज किये गये पैट कमिंस ने भी आईपीएल के लिए नाम नहीं दिया है। दोनों खिलाड़ी पिछली बार भी आईपीएल में हिस्सा नहीं लिया था।

मैक्सवेल और फिंच ने भी नहीं दिया नाम

ऑस्ट्रेलिया टीम के सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच और मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी के लिए अपना नाम नहीं दिया है। दोनों ही खिलाड़ियों की उनकी फ्रेंचाइजी ने रिलीज कर दिया था। पिछले सत्र में दोनों ही खिलाड़ियों ने उम्मीद से काफी खराब प्रदर्शन किया था।

अगले साल विश्व कप है और इसी को ध्यान में रखते हुए दोनों ही खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है। मैक्सवेल पिछले साथ दिल्ली टीम का हिस्सा थे वहीं फिंच ने किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेला था।

175 कैप्ड खिलाड़ियों ने दिया नाम

आईपीएल की नीलामी के लिए 175 कैप्ड अन्तरराष्ट्रीय खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। इनके अलावा 65 ऐसे अन्कैप भारतीय खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है जो पहले आईपीएल मैच खेल चुके हैं। फ्रेंचाइजियों को शॉर्ट करने के लिए खिलाड़ियों का नाम दे दिया गया है और उनके पास 10 दिसम्बर तक लिस्ट वापस सौंपनी है।

खिलाड़ियों की नीलामी 18 दिसम्बर को जयपुर में होगी। पिछली 11 सालों से ऑक्शन करवा रहे रिचर्ड मैडली की जगह इस बार ह्यू एडमिडस नीलामी करवाते नजर आयेंगे। उनके पास 30 साल का अनुभव है।

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019 नीलामी: ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने किया आईपीएल का बहिष्कार, कई बड़े खिलाड़ियों ने नीलामी में नहीं दिया नाम appeared first on SportzWiki Hindi.