Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2019 वर्ल्ड कप से मैदान में वापसी करूंगा : स्टीव स्मिथ

इंटरनेट डेस्क। स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के कप्तान है। लेकिन फिलहाल ये ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉल टेंपरिंग के कारण टीम से बाहर चल रहे है और एक साल का प्रतिबंध झेल रहे है। इसी के साथ आपको बता दें कि बॉल टेंपरिंग के आठ माह बाद मीडिया से बात करते हुए कहा हैं कि मैं 2019 में होने वाले विश्वकप में वापसी करूंगा। आपको बता दें स्टीव स्मिथ का एक साल का बैन 30 मार्च 2019 में समाप्त हो जाएगा।

सिक्सर किंग युवी ने मुंबई इंडियंस में आते ही कहीं अपने दिल की ये बड़ी बात

बॉल टेंपरिंग में फंसे स्टीव स्मिथ ने बताया कि इस समय विश्वकप और आगामी एशेज सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी पर ध्यान दे रहा हूं। साथ ही स्मिथ ने मीडिया को बताया कि ये मेरे करियर का सबसे बुरा दौर है।

अलविदा 2018: ये हैं वो बल्लेबाज जिन्होंने इस साल वनडे में लगाएं सबसे ज्यादा शतक, ​देखें विराट कहां पर नंबर

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर इस साल साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में बॉल से छेड़छाड़ का दोषी पाया गया था। जिसके चलते वार्नर, स्मिथ पर एक साल का प्रतिबंध लगा। आपको बता दें कि बॉल टेंपरिंग के बाद जब ​स्टीव स्मिथ इस साल मार्च में मीडिया से रूबरू हुए तो वो सबके सामने अपने आंसू नहीं रोक पाएं। स्टीव स्मिथ की अनुपस्थिति में टीम के टेस्ट कप्तान टिम पेन को बनाया गया है। वहीं, टी20 की कप्तानी एरोन फिंच के कंधों पर है।