Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एक नजर में देखें आईपीएल 2019 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड  ने 24 जनवरी 2008 को एक नीलामी के दौरान कुल $111.9 मिलियन देकर इंडियन प्रीमियर लीग की मुंबई फ्रेंचाइज़ी के अधिकार ख़रीदे. रिलायंस इंडस्ट्रीज की बोली ने मुम्बई इंडियंस को आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइज़ी बना दिया है और इसी कारण उसने सेमी-फाइनल और फाइनल मुंबई में आयोजित करने का अधिकार भी प्राप्त कर लिया. 17 अप्रैल 2008 को मुम्बई में इस टीम का अनावरण किया गया.

जहीर खान भी मुंबई टीम से जुड़े 

मुंबई टीम ने जहीर खान को डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन्स चुना गया है. इस तरह से जहीर ऑक्शन में नीता अंबानी और आकाश अंबानी के साथ नजर आएं. 40 वर्षीय जहीर खान 2009, 2010 और 2014 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं. 30 मैचों में जहीर ने मुंबई इंडियंस के लिए 29 विकेट लिए हैं. इसके अलावा जहीरखान  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर, दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से भी खेल चुके हैं.

2018 में मुंबई इंडियंस की ये टीम थी

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या जसप्रित बुमरा, कृष्ण पांड्य, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कांडे, राहुल चहर, अनुकुल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्विनटन डी कोक, इविन लुईस, कियरन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, एडम मिलने, जेसन बेहरेंडोरफ

इसमें से ये खिलाड़ी रिलीज किए गए : सौरभ तिवारी, प्रदीप सांगवान, मोहसिन खान, एमडी निधिश, शरद लुम्बा, ताजिंदर सिंह ढिल्लों, जेपी डुमिनी, पट कमिन्स, मुस्तफिजुर रहमान, अकिला दनंजय

ये है 2019 की पूरी आईपीएल टीम 

रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, मयंक मार्कडेंय, राहुल चहर, अनुकूल रॉय, सिद्धेश लाड, आदित्य तारे, क्टिंन डी कॉक, एविन लेविस, किरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिचेल मैक्लेनेघन, एडम मिलने, जेसन बेहरनडॉर्फ, लसिथ मलिंगा, अनमोल प्रीत सिंह, बरिंदर सर्न, पंकज जैसवाल, राशिके दार, युवराज सिंह

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post एक नजर में देखें आईपीएल 2019 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम appeared first on SportzWiki Hindi.