Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: इस प्रकार की होगी सभी टीमों की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन सी टीम है ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार

आईपीएल 2019 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी हो चुकी है। जयपुर में हुई इस नीलामी में टीमों ने दिल खोलकर पैसा खर्च किया। उन्होंने अपनी जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा। कई खिलाड़ियों को उनकी टीम ने रिलीज करने के बाद दोबारा खरीद लिया तो वहीं कई खिलाड़ियों में जमकर बोली लगी। कई अनजाने नामों को करोड़ों रूपये मिले वहीं कई बड़े नामों को खरीददार तक नहीं मिला।

अब हम आपको सभी टीमों के प्लेइंग इलेवन के बारे में बताने जा रहे हैं :

चेन्नई सुपर किंग्स

गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की टीम एक बार फिर काफी मजबूत दिख रही है। नीलामी में टीम सेसिर्फ़ दो खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा। इसमें एक मोहित शर्मा और दुसरे ऋतुराज गायकवाड हैं। मोहित शर्मा को शुरुआत से ही प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। इसके अलावा पिछली बार की तुलना में इस टीम में कोई बदलाव नहीं है।

बल्लेबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर सुरेश रैना, अम्बाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव जैसे खिलाड़ियों पर रहेगी। विदेशी खिलाड़ी में शुरूआती मैचों में टीम फाफ डू प्लेसिस, शेन वाटसन, ड्वेन ब्रावो और लुंगी नागिडी के साथ उतर सकती है।

प्लेइंग इलेवन:

फाफ डू प्लेसिस, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी(कप्तान), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, हरभजन सिंह, दीपक चाहर, मोहित शर्मा, ड्वेन ब्रावो, लुंगी नगिडी

दिल्ली कैपिटल्स

 

पिछली बार प्ले ऑफ में भी नहीं पहुँचने वाली दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब अपना नाम दिल्ली कैपिटल्स कर लिया है। इसके अलावा टीम ने शिखर धवन और ईशांत शर्मा जैसे जैसे भारतीय खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। इसके अलावा अक्षर पटेल के आने से काफी मजबूती मिलेगी।

टीम ने पिछले साल चोटिल रहे क्रिस मॉरिस की भी वापसी हुई है। इसके अलावा मिडिल ऑर्डर के लिए दिल्ली ने दक्षिण अफ्रीका के कॉलिन इंग्रम को अपने साथ जोड़ा है। इस बार यह टीम काफी संतुलित दिख रही है।

प्लेइंग इलेवन:

शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर(कप्तान), ऋषभ पंत, कॉलिंग इंग्रम, क्रिस मॉरिस, अक्षर पटेल, अमित मिश्रा, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट, ईशांत शर्मा

किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने इस बार नीलामी में सबसे ज्यादा 13 खिलाड़ी खरीदे। सबसे सबसे महंगे खिलाडी मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती रहे। टीम कॉम्बिनेशन को देखते हुए शायद क्रिस गेल को शुरूआती मैच खेलने का मौका नहीं मिले। टीम के टॉप ऑर्डर में अनुभवी बल्लेबाज की कमी है।

तेज गेंदबाजी में किंग्स के पास अब एंड्रू टाई का साथ देने मोहम्मद शमी और सैम करन आ गये हैं। सैम करन गेंद के साथ ही बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं लेकिन टीम में एक बेहतरीन ऑलराउंडर की कमी दिख रही है।

प्लेइंग इलेवन:

लोकेश राहुल, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, मनदीप सिंह, डेविड मिलर, सैम करन, रविचंद्रन अश्विन(कप्तान), मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, मुजीब उर रहमान, एंड्रयू टाई

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता की टीम ने कार्लोस ब्रेथवेट को छोड़कर नीलामी में कोई बड़ा चेहरा नहीं खरीदा। राइजिंग पुणे सुपर जायंट्स के लिए खेले चुके लॉकी फर्ग्युसन को अपने साथ जोड़ा है। पिछले साल टीम के पास एक बेहतर विदेशी तेज गेंदबाज की कमी थी।

टीम की बल्लेबाजी में कुछ खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। ऑलराउंडर में भी सुनील नरेन और आंद्रे रसेल ही खेलते नजर आयेंगे। शुरूआती मैचों में ब्रेथबेट को बेंच पर ही बैठना पड़ सकता है।

प्लेइंग इलेवन:

क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, शुभमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक(कप्तान), आंद्र रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, कमलेश नागरकोटी, लॉकी फर्ग्युसन

मुंबई इंडियंस

तीन बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस की टीम पिछली बात प्ले ऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस नीलामी में गेंदबाजी को मजबूत करते हुए टीम ने एक बार फिर लसिथ मलिंगा को अपने साथ जोड़ा है।

युवराज सिंह को भी टीम में जगह मिली है लेकिन शायद उन्हें बाहर ही बैठना पड़े। अगर वह खेलते हैं तो ईशान किशन या सूर्यकुमार यादव में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।

प्लेइंग इलेवन:

रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, ईशान किशन, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, बेन कटिंग, मयंक मार्कंडेय, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पिछले साल रिलीज करने के बाद एक फिर भी जयदेव उनादकट को अपने साथ जोड़ लिया है। इसके अलावा टीम ने भारतीय टीम के लिए खेल चुके वरुण आरोन को भी खरीदा है।

स्टीव स्मिथ की वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी। टीम की प्लेइंग इलेवन में कुछ ख़ास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जोस बटलर फिर से सलामी बल्लेबाजी करते हुए दिख सकते हैं।

प्लेइंग इलेवन:

अजिंक्य रहाणे(कप्तान), जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, बेन स्टोक्स, कृष्णप्पा गौतम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, वरुण एरॉन, जोफ्रा आर्चर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर

विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने एक बार कई टैलेंटेड खिलाड़ी अपने साथ जोड़े हैं। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर अब बेगलुरु की टीम का हिस्सा है।

इसके अलावा टीम ने युवा भारतीय ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी खरीदा है। इसके अलावा मार्कस स्टोइनिस और नाथन कुल्टर नाइल जैसे ऑलराउंडर टीम के पास हैं। इस बार यह टीम पहले से ज्यादा मजबूत लग रही है और ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार भी है।

प्लेइंग इलेवन:

पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, शिमरॉन हेटमायर, शिवम दुबे, मार्कस स्टोइनिस, नाथन कुल्टर नाइल, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव,  युजवेंद्र चहल

सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल 2018 के फाइनल तक पहुंचने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार नीलामी में सिर्फ तीन खिलाड़ियों को खरीदा। डेविड वार्नर एक साल की बैन के बाद इस बार वापसी करेंगे और इससे टीम काफी मजबूत होगी।

इसके अलावा टीम ने एक पैसे में फिर से रिद्धिमान साहा को अपने साथ जोड़ लिया है। शिखर धवन भले ही दिल्ली के पास चले गये हैं लेकिन टीम को विजय शंकर के रूप में शानदार ऑलराउंडर भी मिल गया है।

प्लेइंग इलेवन:

डेविड वार्नर (कप्तान), केन विलियम्सन, रिद्धिमान साहा, मनीष पांडे, यूसुफ पठान, विजय शंकर, शाकिब अल हसन, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: इस प्रकार की होगी सभी टीमों की प्लेइंग इलेवन, जाने कौन सी टीम है ट्रॉफी जीतने की प्रबल दावेदार appeared first on SportzWiki Hindi.