Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस आईपीएल टीम से खेलते नजर आयेंगे आईपीएल 2019 में सिक्सर किंग हजरतउल्लाह जजई!

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में हजरतउल्लाह जजई ने 6 गेंदों पर लगातार छह छक्के लगाने का शानदार कारनामा किया था. हजरतउल्लाह जजई अफगानिस्तान के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज है और उम्मीद लगाईं जा रही, कि उन्हें आईपीएल 2019 की नीलामी में एक मोटी रकम मिल सकती है. इसी बीच उन्होंने एक बयान दिया है, जिसमे उन्होंने कई रोचक बातें कही है.

पांचवे छक्के के बाद किया छह छक्के लगाने का फैसला 

क्विन्ट को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में हजरतउल्लाह जजई ने कहा, 

”जब मैंने पांच छक्के लगाए, तभी मैंने छठा छक्का लगाने का भी फैसला किया. पहले में छह छक्के लगाने के बारे में नहीं सोच रहा था. मैं सिर्फ गेंद को मारने का फैसला कर रहा था, लेकिन जब मैं पांच छक्के लगा चुका था. तब मैंने यह तय कर लिया था, कि मैं छठा छक्का भी लगाऊंगा और खुशकिस्मती से मैं छठा छक्का भी लगा पाया.” 

किंग्स इलेवन पंजाब ने बुलाया था ट्रायल के लिए 

क्विन्ट को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में हजरतउल्लाह जजई ने आगे कहा,

“कुछ हफ्ते पहले मैं किंग्स इलेवन पंजाब को ट्रायल देने के लिए पंजाब गया था. आईपीएल में हर क्रिकेटरों, खासकर टी-20 क्रिकेटरों का सपना खेलना है. अनुबंध की राशि मेरे लिए महत्वपूर्ण भी नहीं है. यह 1 लाख 10 लाख या 1 करोड़ कुछ भी हो सकता है. मेरे लिए फिलाहल सिर्फ आईपीएल में खेलना महत्वपूर्ण है.”

राशिद भाई ने कहा हैं मुझे मिलेगा आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट 

क्विन्ट को दिए गये अपने एक इंटरव्यू में हजरतउल्लाह जजई ने आगे कहा,

“मैंने राशिद भाई से आईपीएल में अपने आने के चांस के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुझसे कहा, 80-90 प्रतिशत ऐसे चांस बन रहे है, कि तुम इस आईपीएल में खेलोगे. मुझे विश्वास है, कि तुम इस आईपीएल में कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर लोगे. राशिद भाई के इन शब्दों से मुझे काफी आत्मविश्वास मिला हैं.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post इस आईपीएल टीम से खेलते नजर आयेंगे आईपीएल 2019 में सिक्सर किंग हजरतउल्लाह जजई! appeared first on SportzWiki Hindi.