विश्व क्रिकेट की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल में 2019 के लिए तैयारी पूरी हो गई है. सभी टीमो ने अपनी- अपनी टीम पूरी कर ली है. आईपीएल इस साल भारत से बाहर होने वाला है. अगले साल होने वाले लोकसभा के चुनाव को देखते हुए आईपीएल इस बार देश से बाहर आयोजन किए जाने का फैसला किया गया है.
कौन होंगे 2019 के लिए आईपीएल टीमों के कप्तान

1. चेन्नई सुपर किंग्स– पिछली बार की विजेता टीम चेन्नई सुपर किंग्स के अगर कप्तान की बात करें तो इस टीम ने कभी अपने कप्तान में बदलाव नहीं किया. पहले सीजन से इस टीम के कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी है. 2 साल टीम आईपीएल से दूर रही, लेकिन जब टीम ने वापसी करी तो फिर धोनी पर फ्रेंचाइजी ने भरोसा जताया और उन्होंने टीम को एक बार फिर जीत दिलाई. महेंद्र सिंह धोनी को 15 करोड़ में चेन्नई टीम ने अपने साथ जोड़ा है.
2. कोलकाता नाईट राइडर्स– पिछली साल आईपीएल में कोलकाता ने नए कप्तान के साथ शुरुआत करी. उन्होंने गौतम गंभीर की जगह दिनेश कार्तिक को टीम का कप्तान बनाया. जो की इस बार भी इस टीम के कप्तान होंगे. दिनेश कार्तिक को कोलकाता ने 7 करोड़ 40 लाख में अपने टीम में लिया.
3. मुंबई इंडियंस– मुंबई ने पिछले सीजन में अपने खिताब को बचा नहीं पाई. इस सीजन टीम को जितने की पूरी उम्मीद लगाई जा रही है. टीम के कप्तान एक बार फिर रोहित शर्मा होंगे. रोहित शर्मा को मुंबई ने 15 करोड़ रुपए में अपने टीम के साथ जोड़ा है.

4. रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर- बंगलौर को इस सीजन पिछली सभी सीजन की हार भूला कर पहला खिताब जितने की उम्मीद होगी. इस बार भी टीम के कप्तान विराट कोहली ही होंगे. विराट कोहली को 17 करोड़ में टीम ने अपने साथ जोड़ा है.
5.किंग्स इलेवन पंजाब- आर आश्विन पंजाब टीम के कप्तान होंगे. हालांकि पिछले सीजन के प्रदर्शन को देख कर टीम कोई बदलाव भी कर सकती है. 7 करोड़ 60 लाख में पंजाब की टीम ने अपने साथ जोड़ा था.
6. दिल्ली कैपिटल्स– दिल्ली ने अपना नाम बदल दिया है. शायद इस बार टीम की किस्मत भी बदल जाए और वो पहला आईपीएल खिताब जितने में कामयाब हो. टीम के कप्तान श्रेयश अय्यर होंगे. दिल्ली ने इनको 7 करोड़ में अपने टीम के साथ जोड़ा है.

7. राजस्थान रॉयल्स– राजस्थान टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ही होंगे. स्टीव स्मिथ पर लगे आरोप को देखते हुए लगता है, टीम उनको अपना कप्तान नहीं बनाने वाली और उनको भी रहाणे की कप्तानी में खेलना होगा. रहाणे को 4 करोड़ में राजस्थान ने अपने साथ जोड़ा था.
8. सनराइजर्स हैदराबाद– इस साल ये टीम विलियम्सन के कप्तानी में ही खेलेगी. हालांकि टीम में वार्नर की वापसी होने वाली है, लेकिन उनको कप्तानी मिलती नजर नहीं आ रही है. विलियम्सन 3 करोड़ में हैदरबाद के साथ जुड़े हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post यह है आईपीएल 2019 का सबसे महंगा कप्तान, देखें सभी कप्तानो की लिस्ट और उनकी कीमत appeared first on SportzWiki Hindi.