Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दुनिया के इस बेस्ट खिलाड़ी ने की 2019 विश्वकप में भारतीय टीम के चैंपियन बनने की भविष्यवाणी

इंटरनेट डेस्क। 2019 में क्रिकेट का महाकुंभ इंग्लैंड की धरती पर खेला जाएगा। 2019 में आयोजित होने वाला ये महाकुंभ इंग्लिश धरती पर 30 मई से 15 जुलाई तक खेला जाएगा। आपको बता दें कि अगले साल इंग्लैंड में आयोजित होने वाले इस क्रिकेट के महाकुंभ में 10 टीमें मैदान में उतरेगी। इस दौरान प्रत्येक टीमें एक—दूसरे से एक—एक मैच खेलेगी। इसके साथ जो भी चार टीमें टॉप में होगी वो सेमीफाइनल में प्रवेश करेगी।

AusvInd: कंगारू टीम पर मंडराया फॉलोऑन का खतरा, भारत के इस गेंदबाज ने छुड़ाए ऑस्ट्रेलिया के पसीने

इसी बीच कैरेबियाई के पूर्व कप्तान व दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ी विवि रिचर्ड्स ने हाल ही बताया कि इस क्रिकेट के महाकुंभ में भारत, पाकिस्तान, कंगारू टीम समेत मेजबान इंग्लैंड टीम भी 2019 के विश्वकप जीतने की प्रबल दावेदार टीम है। इसी के साथ रिचर्ड्स ने भी ये भी बताया कि भारतीय टीम को पाकिस्तान से और मेजबान इंग्लैंड की टीम को कंगारू टीम से कड़ी चुनौती मिलेगी।

इसी के साथ ही दुनिया के इस बेस्ट खिलाड़ी ने बताया कि भारत और पाक ऐसी टीमें हैं जो कभी भी पासा पलट सकती है और किसी टीम के छक्के छुड़ा सकती है। साथ ही कंगारू टीम भी एक आक्रामक टीम है। ऐसे में मुझे लगता हैं कि इन टीमों में 2019 का विश्वकप जीतने की पूरी क्षमता है। साथ ही दुनिया के इस महान खिलाड़ी ने बताया कि भारत टीम ने देश में ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी शानदार परचम लहराया है। भारतीय टीम इस समय कंगारू धरती पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया चार टेस्ट मैचों की सीरीज में अभी 1—1 से बराबरी पर है।