एशियाई क्रिकेट देशों के बीच होने वाली सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट इसी साल संयुक्त अरब अमीरात की मेजबानी में हुआ जहां भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इस खिताब पर कब्जा किया। अभी तो एशिया कप का इस साल खेले गए टूर्नामेंट के कुछ ही महीनें बिते हैं।
पाकिस्तान को 10 साल के बाद मिली एशिया कप की मेजबानी
तो वहीं दूसरी तरफ आने वाले एशिया कप के लिए मेजबान देश का ऐलान हो गया। अगला एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट साल 2020 सितंबर में होना है जिसकी मेजबानी पाकिस्तान को दी गई है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल ने बड़ा फैसला करते हुए पाकिस्तान को करीब 10 साल के बाद एशिया क्रिकेट टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई है। आखिरी बार एशिया कप पाकिस्तान में 2010 में हुआ था।
सितंबर 2020 में पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप
पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी तो मिल गई है लेकिन अभी ये तय नहीं है कि ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही खेला जाएगा या संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा।

ये टूर्नामेंट साल 2020 में सितंबर में खेला जाएगा तो वहीं एशिया कप के खत्म होने के एक महीनें बाद ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में आईसीसी टी-20 विश्व कप खेला जाएगा। टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए इस टूर्नामेंट का महत्व बढ़ जाएगा।
पाकिस्तान को मेजबानी पर लगी मुहर, सबसे बड़ा सवाल क्या भारत लेगा हिस्सा
ये फैसला शुक्रवार को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुई एसीसी की बैठक में लिया गया। जहां बैठक के होने के बाद एसीसी अध्यक्ष नजमुल हसन ने इसको लेकर कहा कि “अगला एशिया कप पाकिस्तान में आयोजित किया जाएगा। मेजबानी के अधिकार उनके पास हैं अब ये उन पर निर्भर करता है कि वो इसका आयोजन कहां कराएंगे।”

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि अगर पाकिस्तान में 2020 में एशिया कप का आयोजन होता है तो भारतीय टीम एशिया कप में भाग लेगी या नहीं। क्योंकि बीसीसीआई और पीसीबी में लंबे समय से खींचतान चल रही है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आपको हम जल्दी पहुंचा सके।
The post पाकिस्तान को मिली 2020 के इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी, भारतीय टीम कर सकती है टूर्नामेंट का बहिष्कार appeared first on SportzWiki Hindi.