Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2028 में देखेंगे चीन हमारे सामने कहां ठहरता है: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

नयी दिल्ली
भारत को अंतर्राष्ट्रीय खेल महाशक्ति बनाने का सपना लेकर चल रहे केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रविवार को कहा कि सरकार के खेलो इंडिया कार्यक्रम के जरिये हम देश में खिलाड़ियों का एक ऐसा ढांचा तैयार करेंगे जिसके आगे चीन 2028 के ओलम्पिक में ठहर नहीं पायेगा। राठौड़ ने महाराष्ट्र के पुणे में 9 से 20 जनवरी 2019 तक होने वाले दूसरे खेलो इंडिया युवा खेलों की घोषणा के अवसर पर यहां कहा कि खेलो इंडिया नए भारत की नींव रख रहा है और इसके जरिये हम भविष्य के लिए हजारों खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। खेलो इंडिया हर साल 1000 एथलीटों को ट्रेनिंग देगा और उन्हें प्रायोजित करेगा। खेल मंत्री ने कहा कि इस तरह हम खिलाड़ियों की एक Þफौज तैयार कर सकेंगे और फिर 2028 के ओलम्पिक में देखेंगे कि चीन हमारे सामने कहां ठहरता है। राठौड़ ने कहा कि हम पूरे देश में ऐसा माहौल बना रहे हैं कि खेल सिर्फ मनोरंजन न रहे बल्कि युवा खुद को श्रेष्ठ बनाने के लिए खेले ताकि देश भी मजबूत बने और भारत अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक खेल महाशक्ति के रूप में उभरे।