Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत कर सकता है 2032 ओलंपिक की मेजबानी, IOA ने जताई इच्छा

स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) 2032 ओलंपिक की मेजबानी पर अभी से चर्चा शुरू कर दी है। 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने अपनी दावेदारी पेश है। भारतीय ओलंपिक संघ ने सरकार से संपर्क करके इसके लिए समर्थन भी मांगेगा। अगर भारत ओलंपिक की मेजबानी करता है तो ऐसा पहली बार होगा।

वहीं इससे पहले भारत दौरे पर आये अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के प्रमुख थामस बाक को IOA के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा था कि भारत 2032 ओलंपिक की मेजबानी करने पर विचार कर रहा है। यही नहीं थामस बाक ने भी भारत की पहल का बढ़कर स्वागत किया था।

आपको जानकारी में बता दें , IOA पहले ही 2032 ओलंपिक की मेजबानी की बोली लगाने के लिए अपनी इच्छा से संबंधित पत्र IOC को दे चुका है। इसके बाद आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने कहा, ;हम 2032 ओलंपिक की मेजबानी को लेकर गंभीर है और इससे संबंधित पत्र आईओसी को सौंप चुके हैं।' वहीं कहा जा रहा है कि 2032 ओलंपिक की मेजबानी के लिये दिल्ली और मुंबई का नाम टॉप पर है। बताते चले ओलंपिक 2032 की प्रक्रिया 2022 में शुरू होगी और मेजबानी करने वाले देश की घोषणा 2025 में की जाएगी।

यह भी पढ़े:-

वनडे वर्ल्ड कप के शुरू होने से पहले ही भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को लगा ये बड़ा झटका

हार्दिक पांड्या ने उड़ाया था बड़े भाई का मजाक, क्रुणाल ने फिर इस तरह दिया जवाब

3 दिसंबर: आज ही के दिन मेजर ध्यानचंद ने दुनिया को कहा था अलविदा, जानिए कुछ खास बातें



Herald