Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उनकी टीम ने जीता टी-20 चैंपियनशिप

ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ बॉल टेम्परिंग मामले में एक साल का बैन झेल रहे हैं। इसी साल मार्च में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गेंद से छेड़छाड़ के मामले में ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान, उपकप्तान और एक खिलाड़ी को बैन कर दिया गया था। हालाँकि, इसके बाद भी स्मिथ और डेविड वार्नर क्लब मैच और कई लीग में हिस्सा ले रहे हैं।

कप्तानी में जीता टूर्नामेंट

अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे स्मिथ ने सदरलैंड क्लब की कप्तानी करते हुए सिडनी यूनिवर्सिटी क्लब को न्यू साउथ वेल्स प्रीमियर टी20 चैंपियनशिप फाइनल में मात देकर खिताब पर कब्जा किया।

ये पहला मौका था एक साल के बैन के बाद स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया के किसी अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेल रहे थे। इसके साथ ही बॉल टैंपरिंग मामले में लगे बैन के बाद स्मिथ पहली बार किसी टीम की कप्तानी कर रहे थे।

गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन

सदरलैंड क्लब टीम की कप्तानी कर रहे स्मिथ ने सेमीफाइनल और फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में जहाँ उन्होंने गेंदबाजी में दो बल्लेबाजों को आउट किया वहीं बल्ले से भी 42 रन बनाये।

सिडनी युनिवर्सिटी के खिलाफ खेले गये फाइनल मैच में भी स्मिथ के बल्ले से 19 रन निकले। यह मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के सबसे मशहूर मैदानों में से एक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था। इस मैदान पर खेलने से पहले उन्होंने ख़ुशी भी जताई।

मार्च अंत में कर सकते हैं वापसी

ऑस्ट्रेलिया टीम के नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर मार्च के अंत में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर सकते हैं। मई के अंत में विश्व कप की शुरुआत हो रही है और दोनों ही खिलाड़ी इसमें खेलते नजर आ सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप की गत विजेता है और इस बार फिर से ट्रॉफी पर कब्जा जमाना चाहेगी।

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post स्टीव स्मिथ की कप्तानी में उनकी टीम ने जीता टी-20 चैंपियनशिप appeared first on SportzWiki Hindi.